छत्तीसगढ़

मैनपाट में ओले गिरने से बिछी बर्फ की चादर;राजनांदगांव में टेंपरेचर 40 के करीब; छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन में बढ़ेगा 2-4 डिग्री तापमान…

छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री का बढ़ोतरी होगी।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने के कारण सोमवार दोपहर बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी के साथ जमकर बारिश हुई।

अंबिकापुर जिला मुख्यालय सहित कई इलाकों में ओले भी गिरे। मैनपाट इलाके में तो ओले गिरने से बर्फ की चादर बिछ गई।

कवर्धा जिले में भी अचानक मौसम बदल गया। सोमवार को शाम होते ही ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश होने लगी। वहीं, रायपुर के आउटर में अंधड़ चलने के साथ ही हल्की बूदांबांदी हुई।

सोमवार को राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। यहां सबसे ज्यादा 39.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अंबिकापुर में सबसे कम 16.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मैनपाट में जमकर गिरे ओले, बर्फ की चादर बिछी

सोमवार को मैनपाट इलाके में जमकर ओले गिरे हैं। ओलावृष्टि से सपनादर, ललैया और कई इलाकों में सफेदी की चादर बिछ गई। दरिमा और सीतापुर इलाके में भी ओले गिरे।

ओलावृष्टि के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है।

वर्तमान में खेतों में गेहूं, चना, अरहर के साथ तरबूज और सब्जियों की फसल लगी हुई है। ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान टमाटर और अन्य सब्जियों को हुआ है।

आंधी-तूफान के चलते आम की मंजरी के साथ छोटे फल भी पेड़ों से गिर गए हैं।

कवर्धा में भी बारिश और ओले गिरे, फसल बर्बाद

सोमवार को कबीरधाम जिले में बारिश और ओलावृष्टि ने अन्नदाताओं की चिंता बढ़ा दी है। ओलावृष्टि से रबी फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है।

पिछले सप्ताह चार दिनों की बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से चना, गेहूं, अरहर, उड़द, मूंग की फसल लगभग 90% बर्बाद हो चुकी है।

12 जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ज्यादा

छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में अधिकतम टेंपरेचर 37 डिग्री, 5 जिलों में 36 डिग्री के पार है। रायपुर में 37.8 डिग्री, दुर्ग में 37.2, राजनांदगांव में 39.5, दंतेवाड़ा में 37.4, बीजापुर में 37.5, बस्तर में 36.6, कांकेर में 36.2, महासमुंद में 36.7, बिलासपुर में 36.4, सरगुजा में 35.6, कोरिया में 35.9 और बलरामपुर में 36.5 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

रायपुर में बढ़ी गर्मी की चुभन

सोमवार को रायपुर में दिन का तापमान 37.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया । जिले में चुभने वाली गर्मी महसूस हुई, हालांकि दोपहर बाद अंधड़ चलने के कारण रात का तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन और रात का तापमान सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया ।

बिलासपुर में बढ़ने लगा पारा

बिलासपुर में दिन का पारा लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

सरगुजा में बदला मौसम

सोमवार को सरगुजा संभाग का मौसम बदल गया। अंबिकापुर समेत मैनपाट, सीतापुर इलाके में बारिश हुई। जिसके कारण सरगुजा संभाग में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

शहरों में दिन का तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रायपुर 37.8 डिग्री 25.2 डिग्री
रायपुर (माना) 37.8 डिग्री 24.4 डिग्री
बिलासपुर 36.4 डिग्री 22.4 डिग्री
दुर्ग 37.2 डिग्री 20.8 डिग्री
अंबिकापुर 35.6 डिग्री 16.2 डिग्री
पेंड्रा 35.9 डिग्री 21.2 डिग्री
राजनांदगांव 37 डिग्री 22.3 डिग्री
जगदलपुर 36.6 डिग्री 22.4 डिग्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button