अन्यखबरें

Motorola ने लॉन्च किए Moto G37 और G37 Power: 20 हजार से कम में 5G स्मार्टफोन

अगर आप 20 हजार से कम बजट में लंबी बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी वाला नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Motorola ने भारतीय बाजार में अपने दो नए बजट मॉडल्स Moto G37 और Moto G37 Power लॉन्च कर दिए हैं.खासियत की बात करें, तो Moto G37 Power में बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का दावा करती है. वहीं दोनों फोन लेटेस्ट Android 16, 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर जैसे फीचर्स के साथ आते हैं. कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स को खासतौर पर एंट्री-लेवल और बजट 5G यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है.

Moto G37 सीरीज की कीमत
Moto G37 को एक ही 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है,

जिसकी कीमत 13,999 रुपये है.
Moto G37 Power दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ है, जिसमें 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है.

दोनों मॉडल्स की बिक्री 25 मई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. ग्राहक इसे Flipkart से खरीद सकेंगे.

डिस्प्ले और कलर ऑप्शन
Motorola ने खासतौर पर पंच-होल डिस्प्ले पर जोर दिया है, क्योंकि इस प्राइस रेंज में कई स्मार्टफोन्स अब भी पुराने वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन का इस्तेमाल कर रहे हैं. दोनों फोन में 6.6 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. साथ ही इसमें 1050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 120Hz टच सैंपलिंग रेट और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दिया गया है. इसके साथ Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जिससे वीडियो और गेमिंग का एक्सपीरियंस बेहतर होता है.

Moto G37 और G37 Power को तीन कलर ऑप्शन Impenetrable Black, Capri Blue और Nautical Blue में पेश किया गया है. Capri Blue और Nautical Blue वेरिएंट्स में वीगन लेदर फिनिश मिलेगा, जबकि Impenetrable Black कलर PMMA फिनिश के साथ आता है, जो ज्यादा मजबूत माना जाता है.

मजबूत बिल्ड और परफॉर्मेंस
फोन IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे यह हल्के झटकों, धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है.

परफॉर्मेंस के लिए, दोनों मॉडल्स में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है. यह चिपसेट रोजमर्रा के इस्तेमाल और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है. Moto G37 में 4GB LPDDR4x RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है, जबकि Moto G37 Power में 8GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज दिया गया है. दोनों फोन RAM Boost फीचर के जरिए 12GB तक वर्चुअल RAM सपोर्ट करते हैं. साथ ही microSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.

दोनों मॉडल्स Android 16 पर काम करेंगे और कंपनी ने Android 17 अपडेट देने का वादा किया है. इसके अलावा तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलेंगे.

कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए, दोनों फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 2-in-1 लाइट सेंसर शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें Shot Optimisation और Auto Smile Capture जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

बैटरी और चार्जिंग
Moto G37 में 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5200mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Moto G37 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है, जो 30W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. दोनों फोन 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी सपोर्ट करते हैं.

कनेक्टिविटी फीचर्स
दोनों स्मार्टफोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं.
सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button