छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार:2025

बेरला ब्लॉक के हरदी में ग्रामीणों द्वारा समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन किए प्रस्तुत

बेमेतरा (बेरला ) – ग्राम पंचायत हरदी में सुशासन दिवस 2025 के अंतर्गत 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक ग्रामीणों से मांग व शिकायत का आवेदन दिया गया जिसमें ग्रामीणों द्वारा बड़ी उत्साह के साथ आवेदन जमा किया जा रहा है।

सरपंच श्रीमती स्वप्न सुनील देशलहरा की उपस्थिति में प्रभारी अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी मांडवी, आवेदन जमा कर रहे है ।आवेदन जमा करने के लिए गजानंद वर्मा ,सविता वर्मा ने मोदी के गारंटी के अंतर्गत प्रदेश के पंचायत सचिवों के शासकीकरण किया जायेगा। जिसे पूरा करने के लिए विगत 17 अप्रैल से प्रदेश के पंचायत सचिव हड़ताल में है, जिसके कारण पंचायत के मूलभूत कार्य प्रभावित है। राज्य शासन के महत्वपूर्ण योजना सुशासन दिवस 2025 के अंतर्गत 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक जो आवेदन पंचायतों में जमा हुआ है, जिसका निराकरण 1 माह में किए जायेगे। पंचायतों में प्राप्त आवेदन का निराकरण करना सचिवों के बिना नामुमकिन है, मोदी के गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश के पंचायत सचिवों को शासकीकरण करने पर प्रदेश के 10646 पंचायत सचिव राज्य शासन के आजन्म आभारी रहेंगे। श्रीमती जागेश्वरी मार्कण्डेय , श्रीमति भगवती वर्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने अपने समस्या के समाधान हेतु आवेदन किया गया। श्रीमती सीमा वर्मा ने प्रधान मंत्री सम्मान निधि एवं आवास के लिए आवेदन किया गया सरपंच प्रतिनिधि सुनील देशलहरा द्वारा जानकारी दिया गया कि, ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण, जॉब कार्ड,पेंशन,महतारी वंदन योजना, मनरेगा में कार्य के लिए आवेदन किया जा रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button