Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर में रविवार को मिले 17 पॉज़िटिव में 10 रूस से लौटे छात्र, एक सर्जन, डॉक्टर और नर्स भी शामिल

रायपुर. प्रदेश में कोरोना वायरस का ग्राफ देखते ही देखते 2200 का आंकड़ा पार कर चुका है। रविवार को आई रिपोर्ट में अब तक रूस से लौटे 120 छात्रों में से 10 में वायरस की पुष्टि हुई है। यह सभी छात्र भारत सरकार के वंदे भारत मिशन के साथ लौटे हैं। जानकारी के मुताबिक 15 और 17 जून को फ्लाइट भुवनेश्वर में लैंड हुई थी। वहां से छात्राओं छात्रों को रायपुर लाया गया था। जहां पैड क्वॉरेंटाइन सेंटर (होटल) में रखा गया था। 3 दिन पहले कुछ छात्रों में लक्षण के आधार पर सैंपलिंग की गई, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। इस सभी छात्रों को कोविद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, तो वहीं होटल को सील कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक इन छात्रों के साथ लौटे छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों के छात्रों को निगरानी में रखा गया है। क्योंकि अभी क्वारंटाइन में 14 दिन पूरे नहीं हुए हैं। संक्रमण फैलने का खतरा है। अधिकांश छात्र रूस मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए जाते हैं। 

और इस बीच एक और बड़ी खबर बालोदा बाजार से आई। जहां जिला अस्पताल के सिविल सर्जन भी कोरोना की गिरफ्त में आ गए। बीते दिनों एक मरीज का उन्होंने इलाज किया था। उस मरीज और बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सिविल सर्जन की भी सैंपलिंग करवाई गई। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है हालांकि हर एक स्तर पर प्रयास जारी है। मगर, सोर्स पता नहीं चलने के कारण नियंत्रण में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

एम्स के डॉक्टर और नर्स संक्रमित
एम्स रायपुर में रोजाना एक ना एक स्टाफ कोरोना संक्रमित मिल रहा है। रविवार को जारी हुई रिपोर्ट में स्टाफ नर्स में वायरस की पुष्टि हुई है। यह बैरन बाजार में रहती है। इसके अलावा जिला अस्पताल रायपुर का एक स्टाफ भी संक्रमित पाया गया है। जो खमतराई का रहने वाला है। मऊ उत्तर प्रदेश से लौटी महिला और दूसरे राज्यों से लौटे क्वारंटाइन में रह रहे एक व्यक्ति में वायरस मिला है। रायपुर में 17 मरीजों की पहचान हुई है। अब तक रायपुर में 213 मिल चुके हैं। जिसमें से 108 एक्टिव है।

पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2255 पहुंची
प्रदेश में रविवार को आई रिपोर्ट में 121 नए मरीजों की पहचान में हुई। जिसमें सर्वाधिक 39 मरीज कोरबा जिले से हैं। अब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2255 जा पहुंचा है। रविवार को 53 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। वहीं कोरबा जिले में सर्वाधिक 291 संक्रमित मिल चुके है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button