मुंबई. महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार 30 दिसंबर को हो सकता है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक राकांपा नेता ने बताया है कि इसमें अजित पवार प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। 29 नवंबर को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दो-दो मंत्रियों ने शपथ ली थी। करीब 15 दिन बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया गया था। अब माना जा रहा है कि करीब एक महीने बाद सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।
Related Articles
वर्दी में रील बनाना न केवल अनुशासनहीनता है बल्कि यह विभाग के नियमों के भी खिलाफ है: बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर
July 23, 2024
छत्तीसगढ़ में आवास निर्माण की गति अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल,मोर गांव मोर पानी महाअभियान जल सरंक्षण में महत्वपूर्ण योगदान
January 31, 2026
Check Also
Close


