ChattisgarhFeatured

महानवमी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कन्या पूजन कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

 रायपुर । शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मां भगवती के सभी नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया और अपने हाथ से भोज कराया।  यह आयोजन मुख्यमंत्री के भिलाई-3 स्थित आवास पर हुआ। पूजन और भोजन कराने के बाद कन्याओं को दक्षिणा देकर भावपूर्ण विदाई की।

मुख्यमंत्री ने कन्याओं को तिलक लगाया और फिर आरती उताकर चुनरी ओढ़ाई। इस दौरान कन्याओं के साथ मुख्यमंत्री का भावपूर्ण स्नेहिल संवाद सभी को भाव-विभोर कर रहा था। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने उसी श्रद्धाभाव के साथ कन्याओं को भोजन परोस कर खिलाया। अंत में दक्षिणा और उपहार देकर उनकी विदाई की। कन्या पूजन और भोजन का सिलसिला करीब एक घंटे तक चला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button