Business

कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरेगी VinFast, भारत में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल

मुंबई 

भारतीय बाजार में कार लॉन्च करने के बाद अब विनफास्ट (VinFast) दूसरे सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी में है. कंपनी ने कार बाजार में अपना दमखम दिखा दिया है और अब बारी इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट की है. कंपनी भारत में अगले साल अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लॉन्च करने वाली है. वैसे ये सारी बातें पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं। 

अब कंपनी ने बताया है कि वे तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च करेंगे. ये वियतनाम में आने वाले इवो (Evo), क्यो (Kyo) और काइनेट (Kinet) पर बेस्ड होंगे. बेस्ड होने से मतलब है कि भारत में आने वाले इन स्कूटर्स को कंपनी भारत के हिसाब से अपडेट करेगी. इनके फीचर्स और स्पेक्स को भारतीय बाजार के हिसाब से ट्यून किया जाएगा। 

रिपोर्ट्स की मानें, तो विनफास्ट इन स्कूटर्स की चेसिस और डिजाइन को मॉडिफाई करेगा. संभव है कि ये भारत में किसी दूसरे नाम से लॉन्च हों. वैसे इन तीनों ही स्कूटर्स में हब-माउंटेड मोटर मिलता है. इनमें अलग-अलग लेवल की परफॉर्मेंस मिलती है। 

कंपनी भारतीय सड़कों को ध्यान में रखकर इसकी चेसिस को अपडेट करेगी. भारत में लॉन्च होने पर इन स्कूटर्स में ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस और ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा. इन तीनों ही स्कूटर्स को कंपनी भारत में लोकली मैन्युफैक्चर करेगी. ये स्कूटर्स अगले साल लॉन्च होने वाले हैं। 

स्कूटर्स के फीचर्स और कीमत 
विनफास्ट इवो तीनों में सबसे सस्ता स्कूटर है. इसमें दो रिमूवेबल बैटरी मिलती हैं. इसमें 1.5kWh की बिल्ट-इन बैटरी के साथ 1.5kWh की एडिशनल बैटरी का ऑप्शन भी मिलता है. इसमें 2.45kW की पीक पावर वाली मोटर दी गई है. स्कूटर की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा की है. इसकी क्लेम्ड रेंज 165 किलोमीटर है। 

दूसरा स्कूटर क्यो (Kyo) है, जिसमें 3kW की पीक पावर वाला हब मोटर मिलता है. हालांकि, इसकी क्लेम्ड रेंज 160 किलोमीटर है. कंपनी का कहना है कि दोनों बैटरीज को 0 से 100 परसेंट तक चार्ज होने में 4 घंटे 30 मिनट का वक्त लगता है. इसमें 14 इंच के फ्रंट और रियर टायर्स मिलते हैं। 

काइनेट इस रेंज में एक स्पोर्टी ऑप्शन है. इसमें 5.2kW की पीक पावर वाला मोटर मिलता है. इसकी क्लेम्ड रेंज 145 किलोमीटर है. ये स्कूटर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ आता है. इसे 0 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 6 सेकंड का वक्त लगता है. इन स्कूटर्स को बदलाव के साथ कंपनी भारत में लॉन्च करेगी। 

विनफास्ट इवो वियतनाम में 1.88 करोड़ वियतनामी डोंग (लगभग 68,349 रुपये) में आता है. वहीं विनफास्ट क्यो की कीमत 3 करोड़ वियतनामी डोंग (लगभग 1.09 लाख रुपये) और काइनेट की कीमत 4 करोड़ वियतनामी डोंग (लगभग 1.45 लाख रुपये) है. भारत में इनकी कीमत अलग हो सकती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button