मध्यप्रदेश

DIG तरुण नायक बने MP पुलिस के नए अधिकृत प्रवक्ता, CM मोहन यादव के निर्देश पर फैसला

भोपाल 
 मध्यप्रदेश पुलिस ने मीडिया से संवाद के लिए अब एक अधिकृत प्रवक्ता की जिम्मेदारी तय कर दी है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय ने 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी डीआईजी तरुण नायक को प्रदेश पुलिस का अधिकृत प्रवक्ता नियुक्त किया है. पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने 16 नवंबर को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। 

PHQ से आदेश जारी, तरुण नायक एमपी पुलिस के प्रवक्ता
दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस अधिकारियों की बैठ
क में विभाग की ओर से एक अधिकृत प्रवक्ता नियुक्त करने के निर्देश दिए थे. इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए डीआईजी तरुण नायक को यह जिम्मेदारी सौंपी है. पीएचक्यू हेडक्वार्टर से जारी आदेश में लिखा गया है, '' प्रदेश में समय-समय पर होने वाली घटनाओं व कानून व्यवस्था से जुड़ी ब्रीफिंग प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को देने के लिए उप पुलिस महानिरीक्षक तरुण नायक को अधिकृत प्रवक्ता नियुक्त किया जाता है। 

मीडिया को तमाम जानकारी देंगे DIG तरुण नायक
वर्तमान में तरुण नायक पुलिस मुख्यालय भोपाल में डीआईजी (कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा) के पद पर पदस्थ हैं. नई जिम्मेदारी के तहत वे प्रदेश में होने वाली प्रमुख घटनाओं, कानून-व्यवस्था की स्थिति और पुलिस से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराएंगे. इससे पुलिस मुख्यालय और मीडिया के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान में अधिक स्पष्टता और एकरूपता आने की उम्मीद है। 

कौन हैं आईपीएस तरुण नायक?
डीआईजी तरुण नायक मध्यप्रदेश कैडर के 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT), हैदराबाद से बीटेक की पढ़ाई की है. आईपीएस बनने से पहले वे निजी क्षेत्र में अच्छी नौकरी कर रहे थे, लेकिन सिविल सेवा में आने के लिए उन्होंने अपना करियर छोड़ दिया. तरुण नायक की पहचान एक अनुभवी पुलिस अधिकारी के रूप में रही है. वे फील्ड ऑपरेशन के साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. अब उन्हें प्रदेश पुलिस के अधिकृत प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button