मध्यप्रदेश

कमलेश्वर डोडियार ने मंच से पूछा- इस्तीफा दे दूं?, भीड़ ने एक सुर में कहा- दे दो

रतलाम
 मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की सैलाना सीट से विधायक कमलेश्वर डोडियार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के मंच से जनता से पूछते हुए दिख रहे हैं कि क्या इस्तीफा दे दूं? इस दौरान भीड़ में से आवाज आ रही है- दे दो। यह बात सुन विधायक कहते हैं कि ठीक है दे दूंगा, उसके लिए भोपाल जाना होगा।

दरअसल भीड़ में मौजूद लोग विधायक से कह रहे थे कि वे बिरसा मुंड के विचारों के साथ जमीन, जल और जंगल के मुद्दे पर बात करें। इसी बीच विधायक ने जनता से पूछ लिया कि क्या इस्तीफा दे दूं? कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उन्हें राजनीतिक बयानबाजी करने से रोक दिया था। इस पर वो नाराज हो गए थे।

ये राजनीतिक कार्यक्रम नहीं
कार्यक्रम के वक्ता ने इस घटना के बाद मंच से सभी को यह स्पष्ट किया कि यह किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम नहीं है। दो संगठनों ने मिलकर इसका आयोजन किया, जिनका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है।

इस कार्यक्रम के दौरान विधायक डोडियार ने भील प्रदेश बनाने का मुद्दा उठाया था। इसके साथ ही उन्होंने मंच से कहा था कि मध्य प्रदेश में भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताना होगा। जिससे हमारी सरकार बन सके। इस कार्यक्रम में डूंगरपुर के चौरासी विधायक अनिल कटारा और राजस्थान के बागीदौरा विधायक जेके पटेल भी शामिल हुए थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button