मध्यप्रदेश

झोपड़ी में आग बनी बुजुर्ग की मौत की वजह, लकवे से पीड़ित होने के कारण बाहर नहीं निकल सके

 देवास

 जिला मुख्यालय से करीब 120 किमी दूर सतवास तहसील मुख्यालय के समीप पुनर्वास स्थल में बनी झोपड़ी में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय झोपड़ी में बुजुर्ग अकेले थे, लकवा की बीमारी से पीड़ित होने के कारण वे स्वयं को बचा नहीं सके।

दमकल व आसपास के ग्रामीणों की मदद से आग पर जब तक काबू पाया गया तब तक झुलसकर उनकी मौत हो गई। मामले में सतवास पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू की है।

घास-फूस अधिक होने से तेजी से फैली लपटें, चलने-फिरने में असमर्थ थे बुजुर्ग

सतवास थाना टीआई आशीष पाल ने बताया पुनर्वास स्थल में एलएनटी के पुराने कार्यालय के समीप बुजुर्ग छोटू पुत्र विश्राम अपने बेटे के साथ झोपड़ी में रहते थे। उनका बेटा सतवास में निजी दुकान में काम करता है। दोपहर में बुजुर्ग घर पर अकेले थे, इसी दौरान किसी कारण से झोपड़ी में आग लग गई। घास-फूस अधिक होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button