Uttar Pradesh

दीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मानः मुख्यमंत्री

दीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मानः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं  

कहा-प्रदेश के निर्यात में ओडीओपी की 50 फीसदी हिस्सेदारी, 81 जीआई टैग से वैश्विक पहचान

ओडीओपी उत्पादों को उपहार में देकर प्रदेश की विरासत और हुनरमंदों का करें सम्मान- सीएम योगी

'वोकल फॉर लोकल' से मजबूत होगा आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का संकल्पः सीएम

लखनऊ,
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आत्मीयता, उल्लास और लोकमंगल की भावना का पर्व है। इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को उपहार देते समय प्रदेश के हुनरमंद कारीगरों और शिल्पकारों को भी याद रखें। उनकी साधना से उत्तर प्रदेश की कला और शिल्प को विशिष्ट पहचान मिली है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना ने प्रदेश की पारंपरिक कलाओं को नई पहचान दिलाई है। आज प्रदेश के निर्यात में ओडीओपी उत्पादों की लगभग 50 प्रतिशत भागीदारी है। वहीं, 81 जीआई टैग के साथ उत्तर प्रदेश की विशिष्ट उत्पाद परंपराएं वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं।

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से इस दीपावली पर ओडीओपी उत्पादों को उपहार स्वरूप अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की समृद्ध विरासत और कारीगरों, शिल्पकारों एवं उद्यमियों के परिश्रम के प्रति सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को आत्मसात करते हुए स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करें और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूती दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button