मध्यप्रदेश

किसानों के लिये म.प्र. की सबसे बड़ी पुरस्कार योजना

भोपाल

किसानों को शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करने, कृषि संबंधी ज्ञान को समृद्ध करने मध्य प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार योजना में 165 विजेता किसानों को ट्रेक्टर, बुलेट और ई–स्कूटर दिए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर किसानों के स्वाभिमान के सम्मान में यह पहल की गई।

प्रदेश के 71 वें स्थापना दिवस पर जिलों में आयोजित गरिमापूर्ण कार्यक्रमों में किसानों को ये पुरस्कार प्रदान दिए गए. मुख्यमंत्री ने विजेता किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

उल्लेखनीय है कि वीर भारत न्यास के सहयोग से प्रदेश स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 29 जनवरी से 15 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थी । इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में लगभग 40 हजार किसानों ने भाग लिया। इनमें से मेरिट सूची के आधार पर लॉटरी से 55 जिलों के 165 विजेताओं का चयन किया गया।

प्रत्येक जिले से तीन विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर, द्वितीय पुरस्कार के रूप में बुलेट मोटर साइकिल एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में ई–स्कूटर प्रदान किए गए।

विजेताओं को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सम्मानित किया। अन्य जिलों में प्रभारी मंत्रियों, विधायकों ने पुरस्कार वितरित किए ।

ग्वालियर में स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने क्रमशः ट्रेक्टर, बुलट मोटरसाइकिल और स्कूटी की राशि प्रदान की।

भितरवार विकासखंड के ग्राम खेड़ा निवासी युवा कृषक श्री कृष्णा रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्री तोमर ने उन्हें ट्रेक्टर के लिए 7 लाख 26 हजार रुपए का प्रतीकात्मक चैक और ट्रेक्टर की चाबी सौंपी। भितरवार विकासखंड के ग्राम बेरनी निवासी श्री रामबरन सिंह परिहार द्वितीय स्थान पर रहे। उन्हें बुलट मोटरसाइकिल के लिए 1 लाख 68 हजार रुपए का प्रतीकात्मक चैक और मोटरसाइकिल की चाबी प्रदान की गई। भितरवार विकासखंड के ही ग्राम सोताखिरिया निवासी श्री कुबेर सिंह बघेल को तृतीय पुरस्कार के रूप में स्कूटी के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए की राशि और स्कूटी की चाबी दी गई।

किसान बोले सोचा नहीं था , इतना बड़ा पुरस्कार मिलेगा

ट्रेक्टर पाकर भावविभोर युवा किसान श्री कृष्णा रावत ने कहा मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि इस प्रतियोगिता में मुझे 7 लाख 26 हजार रुपए का ट्रेक्टर मिलेगा। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभारी हूँ। इससे केवल मुझे ही नहीं, ग्वालियर जिले सहित पूरे प्रदेश के किसानों को प्रोत्साहन मिला है।

कृषक श्री रामबरन सिंह परिहार ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रेरित करती हैं और यह सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की सजीव मिसाल हैं।

स्कूटी प्राप्त करने वाले श्री कुबेर सिंह बघेल ने कहा इस स्कूटी से हम खेती–किसानी के काम भी करेंगे और मेरा बेटा इस पर बैठकर पढ़ने भी जाएगा। उनके ये शब्द इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार की पहल का लाभ किसान के साथ उसके पूरे परिवार तक पहुँच रहा है

उज्जैन में प्रथम पुरस्कार के रूप में श्री रोहित पिता श्री रमेशचंद को ट्रैक्टर प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार के रूप में श्री संजय पिता श्री बनेसिंह को बुलेट मोटरसाइकिल तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में श्री शंकरलाल पिता श्री बगदीराम को ई–स्कूटी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इंदौर जिले के देपालपुर तहसील के ग्राम बछौड़ा निवासी किसान श्री जितेंद्र पिता श्री प्रहलाद सिंह मौर्य को प्रथम पुरस्कार के रूप में 7 लाख 26 हजार रुपये मूल्य का ट्रैक्टर प्रदान किया गया। हातोद तहसील के ग्राम कराड़िया निवासी किसान श्री गोपाल सिंह पिता श्री रूपचंद चौधरी को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 1 लाख 68 हजार रुपये मूल्य की बुलेट मोटरसाइकिल तथा मल्हारगंज तहसील के ग्राम नैनोद निवासी किसान श्री शैलेन्द्र पिता श्री गोकुल सिंह को तृतीय पुरस्कार के रूप में 1 लाख 20 हजार रुपये मूल्य की ई–स्कूटी के लिए राशि प्रदान की गई। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने पुरस्कार प्रदान किये।

शहडोल जिले के सोहागपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोस्ट कठौतिया निवासी उन्नत कृषक श्री ब्रजराज सिंह जोधावत ने। प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है।

विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने श्री जोधावत को प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर की चाबी प्रदान कर सम्मानित किया।

श्री ब्रजराज सिंह जोधावत एक उन्नत कृषक हैं और खेती–किसानी के क्षेत्र में अपनी सक्रियता एवं अनुभव रखते हैं। वे कृषि की आधुनिक तकनीकों, नवीन पद्धतियों और वैज्ञानिक जानकारी के प्रति भी जागरूक है।

देवास जिले में आधुनिक एवं उत्कृष्ट खेती करने वाले प्रगतिशील कृषकों को मंच से विशेष प्रोत्साहन देकर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार के तौर पर ग्राम खरदा, तहसील खातेगांव के कृषक श्री मनोहर पंवार को ट्रैक्टर हेतु ₹6,80,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। द्वितीय पुरस्कार के तौर पर बुलेट हेतु ग्राम तलोद, तहसील सोनकच्छ के कृषक श्री विशाल यशोना को ₹1,72,444 की राशि और प्रमाण पत्र दिया गया। तृतीय पुरस्कार के तौर पर स्कूटी हेतु ग्राम रतनखेड़ी, तहसील टोंकखुर्द के कृषक श्री ओमप्रकाश वैष्णव को ₹1,20,000 की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत कर सम्मानित किया गया।

बैतूल में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसान कामराज काले को ट्रैक्टर राशि लागत 7 लाख 26 हजार, द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसान प्रद्युम्न उईके को बुलेट बाइक लागत 2 लाख 64 हजार तथा तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसान चेतन चौहान को स्कूटी पुरस्कार लागत 1 लाख 20 हजार प्रदान की गई।

प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर प्राप्त करने वाले किसान कामराज काले ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मध्यप्रदेश शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रैक्टर खेती–किसानी के कार्यों में बेहद उपयोगी साबित होगा। उन्होंने इस पहल के लिए वीर भारत न्यास एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

द्वितीय पुरस्कार के रूप में बुलेट बाइक प्राप्त करने वाले किसान प्रद्युम्न उईके ने कहा कि किसानों को प्रोत्साहित करने का यह सराहनीय प्रयास है। तृतीय पुरस्कार विजेता किसान चेतन चौहान ने कहा कि किसानों के लिए यह एक अनोखी पहल।

क्र.

जिला

स्थान

विजेता का नाम

1.

श्योपुर

1st

विपिन रावत Vipin

2nd

जगदीश मीणा

3rd

संजय मीणा

2.

मुरैना

1st

रामजी लाल धाकड़

2nd

राजवीर रावत

3rd

राजन सिंह

3.

भिंड

1st

जगमोहन बघेल

2nd

सरदार सिंह

3rd

कोमल श्री

4.

ग्वालियर

1st

कृष्णा रावत

2nd

रामवरन सिंह

3rd

कुबेर सिंह बघेल

5.

शिवपुरी

1st

उमेश कुमार लोधी

2nd

दिनेश सिंह दांगी

3rd

अखिल धाकड़

6.

गुना

1st

अंगूरी अग्रवाल

2nd

राहुल नामदेव

3rd

प्रियांश यादव

7.

अशोकनगर

1st

उपेन्द्र यादव

2nd

गजराज सिंह लोधी

3rd

संजीव लोधी

8.

दतिया

1st

जितेन्द्र अहिरवार

2nd

गोविंद माझी

3rd

दामोदर प्रसाद पाण्डे

9.

देवास

1st

मनोहर पवार

2nd

विशाल यशोना

3rd

ओमप्रकाश वैष्णव

10.

रतलाम

1st

जितेन्द्र गुर्जर

2nd

राम राठौर

3rd

कृष्ण पाल सिंह डोडिया

11.

शाजापुर

1st

तेजकुंवर बाई परमार

2nd

विशाल पाटीदार

3rd

अरविंद पटेल

12.

आगर–मालवा

1st

पवन कुमार

2nd

मोतीलाल सोंधिया

3rd

बगडू सिंह

13.

मंदसौर

1st

खुमान सिंह

2nd

अर्जुन पाटीदार

3rd

पूजा कुमारी शर्मा

14.

नीमच

1st

जुगल गरसिया

2nd

भंवर सिंह तोमर

3rd

चंद्रप्रकाश धनगर

15.

उज्जैन

1st

रोहित अंजना

2nd

संजय बादल

3rd

शंकरलाल

16.

इंदौर

1st

जितेन्द्र मौर्य

2nd

गोपाल सिंह चौधरी

3rd

शैलेन्द्र पटेल

17.

धार

1st

किशोर यादव

2nd

हीरा सिंह चौहान

3rd

उदय पाटीदार

18.

अलीराजपुर

1st

कमल सिंह डुडवे

2nd

किस्मत मंडलोई

3rd

कैलाश मीनाबा

19.

झाबुआ

1st

नरेन्द्र पोरवाल

2nd

अरुण बरिया

3rd

मोती मैदा

20.

खरगोन

1st

श्याम पाटीदार

2nd

संगीता पाटीदार

3rd

राम विलास बिरला

21.

बड़वानी

1st

राकेश सस्ते

2nd

राधेश्याम चौहान

3rd

सुनील काग

22.

खण्डवा

1st

विनोद पवार

2nd

सोनाली चौहान

3rd

लालू यादव

23.

बुरहानपुर

1st

पवन गढ़वे

2nd

अभय महाजन

3rd

नीलेश चौधरी

24.

भोपाल

1st

संदीप वर्मा

2nd

सुहानी राजपूत

3rd

समीर गोड़

25.

सीहोर

1st

हर्ष यादव

2nd

रमेशचंद्र पवार

3rd

चेनप्रकाश साहू

26.

रायसेन

1st

सतमेश बघेल

2nd

सदाशिव पाठक

3rd

बबलू शर्मा

27.

राजगढ़

1st

नवीन मीणा

2nd

राधेश्याम दांगी

3rd

विष्णु प्रसाद

28.

विदिशा

1st

प्रसेन सिंह

2nd

सूर्यभानु रघुवंशी

3rd

महेन्द्र मीणा

29.

बैतूल

1st

कमरजा काले

2nd

प्रद्युम्न उइके

3rd

चेतन चौहान

30.

नर्मदापुरम्

1st

वीरेन्द्र लोवंशी

2nd

राममूर्ति चौधरी

3rd

नवीन शुक्ला

31.

हरदा

1st

कपिल जाटव

2nd

पंकज मोरछल्ले

3rd

रामचंद्र खोरे

32.

सागर

1st

जयहिन्द राजपूत

2nd

संदेश ठाकुर

3rd

यश जैन

33.

दमोह

1st

संध्या जैन

2nd

रागिनी पटेल

3rd

हरिशचंद्र कुर्मी

34.

पन्ना

1st

श्रीकृष्ण पटेल

2nd

राजपाल लोधी

3rd

सुखेंद्र पटेल

35.

छतरपुर

1st

जसवंत सिंह

2nd

देवेन्द्र लोधी

3rd

अरविंद कुशवाह

36.

टीकमगढ़

1st

अखलेश यादव

2nd

जितेन्द्र यादव

3rd

रतिराम यादव

37.

निवाड़ी

1st

राजेन्द्र कुमार कुशवाह

2nd

पुष्पेन्द्र यादव

3rd

प्रेमवती कुशवाह

38.

जबलपुर

1st

अनिल पटेल

2nd

आशीष लोधी

3rd

भरतलाल साहू

39.

कटनी

1st

राजाराम पटेल

2nd

उमाकांत यादव

3rd

उर्मिलाबाई लोधी

40.

नरसिंहपुर

1st

अरविंद कुमार मेहरा

2nd

मूलचंद साहू

3rd

नरेन्द्र गिरी गोस्वामी

41.

छिंदवाड़ा

1st

चंद्रा चंद्रवंशी

2nd

पूजा साहू

3rd

मनोज चंद्रवंशी

42.

पांढुर्णा

1st

लक्ष्मीकांत किंकर

2nd

राधेश्याम धारपुरे

3rd

रोशन कापसे

43.

सिवनी

1st

विकास पंचेश्वर

2nd

सत्यम राजपूत

3rd

प्रदीप पाण्डे

44.

मंडला

1st

शालू बड़गैया

2nd

देवू सिंह मरावी

3rd

पार्वती मरावी

45.

डिण्डोरी

1st

विकास ठाकुर

2nd

गिरीश

3rd

मूलचंद परस्ते

46.

बालाघाट

1st

दिवला पटले

2nd

मनोज हरिनखेरे

3rd

कविता शिव

47.

रीवा

1st

संतोष द्विवेदी

2nd

अरुण कुमार द्विवेदी

3rd

जयदीप सिंह

48.

सिंगरौली

1st

आशीष सिंह

2nd

रीतेश कुमार बैस

3rd

सुदामा प्रसाद बैस

49.

मऊगंज

1st

दिनेश कुशवाह

2nd

प्रेमशंकर मिश्रा

3rd

अमोल चतुर्वेदी

50.

शहडोल

1st

बृजराज सिंह जोधावत

2nd

जवाहरलाल पाण्डे

3rd

दीपक चौरसिया

51.

अनूपपुर

1st

चंदन सिंह

2nd

तेजू सिंह

3rd

नथ्थूलाल यादव

52.

उमरिया

1st

रामप्रमोद गुप्ता

2nd

दुलीचंद गुप्ता

3rd

नयन तिवारी

53.

सीधी

1st

प्रांशु गुप्ता

2nd

राजेन्द्र गुप्ता

3rd

सुनील कुमार पाण्डे

54.

सतना

1st

विद्या सोनी

2nd

रजनीश पटेल

3rd

रोहन मिश्रा

55.

मैहर

1st

कृष्णा तिवारी

2nd

ओमप्रकाश मिश्रा

3rd

रवि कुमार यादव

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button