मध्यप्रदेश

हिन्दू महासभा भवन में शरद पूर्णिमा, बाल्मीकि जयंती मनी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति यात्रा के पंजीयन शुरू,

   ग्वालियर       

  हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज में शरद पूर्णिमा एवं बाल्मीकि जयंती पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू सेन के मुख्य आतिथ्य में तथा संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में संभागीय संगठन मंत्री मुकेश बघेल, जिला महामंत्री चंद्रशेखर दंडवते,जिला युवा महामंत्री धर्मेंद्र बरेलिया, मंचासीन थे।   अतिथियों ने महर्षि बाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहां की विश्व भर में अध्यात्मता का ज्ञान कराने वाली रामचरितमानस के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी थे जिन्होंने सभी समाजों को जोड़ा। आज की राजनीति समाजों को तोड़ने में लगी है जिससे सावधान होकर महर्षि वाल्मीकि जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए । इस अवसर पर हेमराज जाटव एवं धर्मेंद्र बरेलिया को रामचरितमानस ग्रंथ बैठकर सम्मानित किया।       इस अवसर पर  20 दिसंबर को सुबह 9-00 बजे  गीता जयंती पर हिंदू महासभा भवन दौलतगंज से निकलने वाली भगवान कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति यात्रा के पंजीयन का शुभारंभ वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पंडित देवेंद्र कुमार पाठक ने कराया। संचालन राहुल गुप्ता रोहित जाटव ने किया। आभार प्रवीण अष्ठाना, हेमराज जाटव ने माना।   सैकड़ों भक्तों को अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज की ओर से खीर का वितरण किया गया।
लोकेश शर्मा,    जिला अध्यक्ष,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button