Uttar Pradesh

मोहन भागवत के आरक्षण बयान का डॉ. लालजी निर्मल ने किया स्वागत

लखनऊ

 डॉ. आंबेडकर महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण संबंधी बयान का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज में सामाजिक भेदभाव और असमानता बनी रहेगी, तब तक आरक्षण की व्यवस्था जारी रहनी चाहिए। साथ ही डॉ. निर्मल ने आरक्षण के राजनीतिकरण के लिए समाजवादी पार्टी और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया है। 

प्रोन्नति में आरक्षण पर सपा के रुख को लेकर डॉ. निर्मल का हमला

डॉ. लालाजी निर्मल ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16(4)ए में अनुसूचित जातियों के प्रोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था होने के बावजूद समाजवादी पार्टी ने संसद में आरक्षण का संशोधन बिल फड़वा दिया था। साथ ही प्रदेशभर में प्रोन्नति में आरक्षण के खिलाफ सभाएं और आंदोलन भी करवाए थे।

ठेकेदारी में आरक्षण समाप्त करने का लगाया आरोप

डॉ. निर्मल ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने दलितों के लिए ठेकेदारी में आरक्षण की व्यवस्था समाप्त कर उनके आर्थिक सशक्तिकरण की गति को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि आरक्षण के खिलाफ माहौल बनाने और इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने के लिए समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव जिम्मेदार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button