वर्ष 2026 की राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का अंजनेया यूनिवर्सिटी, नरदाहा में भव्य आयोजन

रायपुर। राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लगभग 200 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आनंद निषाद उपस्थित रहे। कार्यकम की अध्यक्षता रविशंकर विश्व विद्यालय के डिन राजीव चौबे ने की। इन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली का विकास करते हैं।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर के सांसद माननीय बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
कार्यक्रम में भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल जी ने कार्यक्रम के समापन उपस्थिति दर्ज कर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन,एवं भविष्य उज्ज्वल की कामना करते हुए सभी को शुभकामना, व बधाई दी।
प्रतियोगिता के समापन की अध्यक्षता प्रह्लाद रजक ने की। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, अभिभावकों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और खेल भावना का माहौल बना रहा।



