OnePlus N6x भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स से लैस स्मार्टफोन

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी की नई N Series का दूसरा स्मार्टफोन है और OnePlus N6 के बाद लाइनअप में एंट्री-लेवल मॉडल के तौर पर आया है. फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 आधारित OxygenOS 16 दिया गया है. कंपनी इसे दो स्टोरेज वैरिएंट और दो कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी.
OnePlus N6x की कीमत और उपलब्धता
OnePlus N6x की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये रखी गई है. इस कीमत में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला वैरिएंट मिलेगा. वहीं 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है. कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है. इसके अलावा ग्राहक 6 महीने तक No Cost EMI का लाभ भी उठा सकते हैं. OnePlus N6x की बिक्री 4 अगस्त दोपहर 12 बजे से Amazon और OnePlus Online Store पर शुरू होगी. ये स्मार्टफोन Burgundy Red और Ice Blue रंगों में उपलब्ध होगा.
OnePlus N6x के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
OnePlus N6x में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल है. डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस, डार्क मोड, आई प्रोटेक्शन मोड, स्क्रीन कलर टेम्परेचर एडजस्टमेंट और अलग-अलग स्क्रीन कलर मोड को सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे इसकी मजबूती बेहतर होती है.
OnePlus N6x
फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex Octa-Core प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 4GB RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है. बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए फोन में 13,280 वर्ग मिलीमीटर वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने में मदद करता है.
कैमरा और वीडियो
फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6x में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. यह CMOS सेंसर, ऑटोफोकस और 10x Digital Zoom को सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. ये स्मार्टफोन 1080p रिजोल्यूशन पर 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है.
7,000mAh बैटरी और अन्य फीचर्स
OnePlus N6x में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. यह 15W Wired Fast Charging और 5W Wired Reverse Charging को सपोर्ट करती है. फोन Dual SIM सपोर्ट के साथ आता है और Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है. इसका वजन करीब 214 ग्राम है, जबकि इसकी मोटाई 8.65mm है.




