सोशल मीडिया और AI पर सख्ती: कनाडा लाएगा नया डिजिटल सेफ्टी विधेयक

अब एक और देश बच्चों को सोशल मीडिया से होने वाले नुकसान से बचाना चाहता है, जिसके लिए वह एक नया कानून ला रहा है. इस देश का नाम कनाडा है और वहां की सरकार ने एक नया डिजिटल सुरक्षा विधेयक पेश किया है.
नए विधेयक के तहत 16 साल से कम उम्र के किशोर और बच्चों को सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित किया जाएगा. हालांकि नए कानून के तहत उन प्लेटफॉर्म को छूट भी मिल सकती है, जो कुछ सेफ्टी रूल्स को फॉलो करते हैं.
AI चैटबॉट्स भी होंगे रेगुलाइज
जानकारी के मुताबिक, नया विधेयक AI चैटबॉट्स को भी अधिक सुरक्षित बनाने के लिए एक डिजिटल रेगुलेटर बनाने का भी प्रस्ताव रखा है, जो असल में सेफ्टी रूल्स को तैयार करेगा.
डिजिटल सेफ्टी एक्ट का विधेयक लाने के साथ ही कनाडा भी उन देशों की सूची में शामिल किया जा चुका है, जो बच्चों पर पड़ने वाले संभावित नकारात्मक प्रभावों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए सख्त कानून लेकर आ रहे हैं.
कनाडा के मंत्री मार्क मिलर ने कहा है कि उन्होंने देखा है कि ऑनलाइन नुकसान कितने गंभीर परिणाम पैदा कर सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि बच्चों की सुरक्षा को टाला नहीं जा सकता है.
नियम ना मानने पर लगेगी पैनल्टी
कनाडा के प्रस्तावित विधेयक में पेनल्टी को भी मेंशन किया है, जहां बताया गया है कि अगर कोई कंपनी नियम का पालन नहीं करती हैं तो उनपर ग्लोबल रेवेन्यू या 3 परसेंट या 1 करोड़ कनाडाई डॉलर (लगभग 68 करोड़ रुपये) तक का हर्जाना लगाया जा सकता है, जो अधिक हो.
विधेयक Bill C-34 के प्रस्ताव में कनाडा सरकार ने कहा कि ऑनलाइन नुकसान केवल नागरिकों से नहीं बल्कि डिजिटल सेवाओं के डिजाइन और ऑपरेशनल सिस्टम की वजह से भी होते हैं.
सुरक्षा संबंधित बातों को ध्यान में रखते हुए विधेयक सोशल मीडिया और AI चैटबॉट्स के लिए नए सुरक्षा नियम लागू करना चाहता है. इसके साथ ही कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म पर संभावित जोखिमों की पहचान करनी होगी और उन्हें कम करने की दिशा में काम करना होगा.
ऑस्ट्रेलिया बन चुका है पहला देश
बीते साल के दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला ऐसा देश बन चुका है, जहां 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन किया जा चुका है. कानून लागू होने के बाद एक महीने के अंदर कंपनियों ने सामूहिक रूप से 50 लाख टीनएजर्स के अकाउंट को डिएक्टिवेट कर दिया था.
और भी देश कर रहे हैं तैयारी
कनाडा ही नहीं और भी देश बच्चों पर सोशल मीडिया की वजह से पड़ने नकारात्मक नुकसान को कम करना चाहते हैं. इसके लिए वे देश भी सोशल मीडिया उपयोग पर लगने वाले नियमों को सख्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं.
ग्रीस कर चुका है ऐलान
ग्रीस अप्रैल में ऐलान कर चुका है कि वह जनवरी 2027 से 15 साल से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन करेगा.




