Business

₹5000 टूटी चांदी, गोल्ड के नए रेट्स में 1.87 लाख रुपये की गिरावट

इंदौर 

सोना-चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) देखने को मिली है. बीते सप्ताह दोनों कीमती धातुओं के दाम में जोरदार तेजी देखने को मिली थी, लेकिन हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जैसे ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर वायदा कारोबार शुरू हुआ, एक झटके में चांदी 5357 रुपये सस्ती हो गई. इस ताजा गिरावट के बाद अब 1 Kg Silver अपने हाई लेवल से 1.87 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई है। 
 
चांदी ही नहीं एमसीएक्स पर सोने की कीमत में भी गिरावट आई है. 10 Gram 24 Karat Gold का रेट अपने पिछले कारोबार बंद के मुकाबले ओपनिंग के साथ ही 1780 रुपये कम हो गया और इस गिरावट के साथ अब सोना अपने हाई से 50000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता मिल रहा है। 

खुलते ही धड़ाम हो गई चांदी 
एमसीएक्स पर 5 मई की एक्सपायी वाली चंदी का भाव बीते शुक्रवार को तेजी के साथ 2,57,142 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी और सोमवार को जब कारोबार की शुरुआत हुई, तो ये धड़ाम होकर 2,51,785 रुपये पर आ गई. इस हिसाब से चांदी 5,357 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई. 

अगर चांदी के हाई लेवल से तुलना करें, तो ये हफ्ते के पहले दिन की गिरावट के बाद अब 1,87,552 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया है. बता दें कि इस साल जनवरी महीने में ही पहली बार चांदी का वायदा भाव 4 लाख रुपये के पार निकला था और 4,39,337 रुपये प्रति किलो का लाइफ टाइम हाई लेवल छुआ था। 

US-Iran जंग के बाद कितनी गिरावट? 
अगर बात करें, मिडिल ईस्ट युद्ध की शुरुआत के बाद अब तक फिसले चांदी के भाव के बारे में, तो 28 फरवरी को पहली बार अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर स्ट्राइक्स की शुरुआत की थी और इससे एक दिन पहले यानी 27 फरवरी को MCX Silver Price 2,82,644 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और ताजा कीमत से तुलना करें, तो ये कीमती धातु इस दौरान 30,859 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। 

सोना भी चांदी की तरह फिसला
अब MCX Gold Rate पर नजर डालें, तो पिछले शुक्रवार को 5 जून की एक्सपायरी वाले वायदा सोना का भाव 1,54,609 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और सोमवार को खुलने के साथ ही ये 1780 रुपये की गिरावट लेकर  1,52,829 रुपये पर आ गया।  

इस गिरावट के बाद सोना अपने लाइफ टाइम हाई लेवल 2,02,984 रुपये से  50,155 रुपये सस्ता हो गया है. वहीं अमेरिका-ईरान युद्ध की शुरुआत से अब तक Gold Rate में 12,830 रुपये की कमी आ चुकी है. 27 फरवरी को सोना 1,65,659 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

बीते हफ्ते खूब भागा Gold-Silver
अगर बीते सप्ताह गोल्ड-सिल्वर रेट्स की बात करें, तो एमसीएक्स पर 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी का रेट चार कारोबारी दिनों में 14,805 रुपये बढ़ा था. पिछले 10 अप्रैल को 1 किलो चांदी की कीमत 2,43,274 रुपये थी, जो बीते शुक्रवार को 2,58,079 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।  

चांदी की तरह सोना भी पिछले हफ्ते चमका थी. ये कीमती पीली धातु 10 अप्रैल के 1,52,652 रुपये की तुलना में बीते शुक्रवार को 1,54,605 रुपये पर बंद हुआ था. यानी ये चार दिन में 1953 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button