आगरा। थाना खेरागढ़ पुलिस ने क्षेत्र में बढ़ रही वाहन लूट की वारदातों को रोकने और वाहन लुटेरों पर शिकंजा कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में खेरागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। क्षेत्रीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भिलावली रोड पर घेराबंदी कर अन्तर्राजीय गैंग के 3 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस को चकमा देकर भागे हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिये हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से असलाह और लूट के वाहन बरामद कर लिए है।
एस पी वेस्ट अखिलेश नारायण ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि काफी दिनों से इन लुटेरों की तलाश की जा रही थी। इस अन्तर्राजीये वाहन लुटेरे गैंग ने कई वारदातो को अंजाम दिया है जिसमे एक व्यक्ति को गोली मारकर बाइक लूटने की वारदात को भी स्वीकार किया है।