Uttar Pradesh

संगीत सोम का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, सनातन धर्म पर दिया बयान

'चेले-चपाटों से सनातन धर्म पर अनर्गल बयान दिलवा रहे हैं अखिलेश’, बीजेपी नेता संगीत सोम का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

‘अयोध्या की तरह मथुरा में भी बनेगा भव्य मंदिर’, संगीत सोम का अखिलेश पर निशाना

‘रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले आज मंदिर गिराने का सपना देख रहे हैं’, संगीत सोम ने सपा पर साधा निशाना

‘सनातन और भगवान राम-कृष्ण से नफरत करते हैं अखिलेश’, संगीत सोम ने सपा प्रमुख को घेरा

लखनऊ
भाजपा नेता संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह खुद पर्दे के पीछे रहकर अपने चेले-चपाटों से सनातन धर्म और मंदिरों को लेकर अनर्गल बयानबाजी करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा नेता एसटी हसन और राजकुमार भाटी के सनातन को लेकर दिए गए विवादित बयान के पीछे अखिलेश यादव की सोच है। संगीत सोम ने कहा कि अखिलेश यादव सनातन धर्म, भगवान राम और श्रीकृष्ण से नफरत करते हैं।

राम मंदिर को लेकर एसटी हसन के बयान पर पलटवार करते हुए संगीत सोम ने कहा कि सपा नेता कहना चाहते हैं कि दीवाली के बाद अयोध्या में राम मंदिर गिराया जाएगा।? लेकिन उन्हें ये समझना चाहिए कि अब यूपी में रामभक्तों की सरकार है। यहां अब बाबर की सोच वालों का शासन नहीं है, जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं थी, उन्हें लाठियों से पिटवाया था।

अयोध्या की तरह मथुरा में भी बनेगा भव्य मंदिर
भाजपा नेता ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है। अब मथुरा में भी इसी तरह भव्य मंदिर बनेगा और दीपोत्सव मनाया जाएगा। संगीत सोम ने कहा कि अखिलेश यादव को आज यूपी का सांस्कृतिक विकास हजम नहीं हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button