छत्तीसगढ़ में शराब की नई दरों की हुई घोषणा

रायपुर
छत्तीसगढ़ में शराब की नई दरों की घोषणा की गई है. बीते साल की तुलना में शराब की नई दरों में 10 से 20 फीसदी तक की कटौती की गई है. सस्ते और महंगे रेंज की शराब करीब 10 फीसदी तक और प्रीमियम रेंज की शराब में करीब 20 फीसदी तक गिरावट आई है. राज्य सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर सेस और अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में कटौती की वजह से शराब की दरों में भारी कमी देखी जा रही है. राज्य सरकार को इससे करीब एक हजार करोड़ रुपए का नुकसान संभावित है, लेकिन नई आबकारी नीति में सरकार ने 67 नई शराब दुकान खोले जाने की मंजूरी दी है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार को होने वाले संभावित नुकसान की भरपाई इससे हो जाए. शराब की नई दरें एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी. राज्य में पहली बार ऐसा हो रहा है कि जिन, वाइन, स्काॅच और प्रीमियम बीयर के नए ब्रांड शराब प्रेमियों को पीने के लिए मिलेंगे.
आबकारी विभाग के मुताबिक वैश्विक ब्रांडों में से परनोड रिकार्ड के 23, यूनाइटेड स्पिरिट के 29, बीम ग्लोबल के 12 और बकार्डी के 8 ब्रांडों की बिक्री को अनुमति दी गई है. इसके साथ ही अनुमोदित किए गए शराब के अन्य ब्रांड में इम्पीरियल ब्लू, मैकडाॅवेल नंबर वन, रायल चैलेंज, रायल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड, एंटीक्विटी से लेकर 100 पाइपर्स, बैलेंटाइंस, टीचर्स, ब्लैक लेबल, ब्लू लेबल, चिवास रिगल शामिल हैं. भारतीय प्रीमियम उत्पाद जैसे इंद्रि, रामपुर, पाॅल जाॅन और जैसलमेल को भी मंजूरी दी गई है.
आबकारी विभाग ने Six Field Wheat Beer और Hoegaargen Wit Beer जैसी बियर की नई ब्रांड को राज्य में बिक्री के लिए मंजूरी देने के साथ-साथ प्रीमियर रेंज की Budweiser, Corona, Bira Boom, KF Ultra Max, Heiniken जैसी बियर की बिक्री को मंजूरी दी है. साथ ही इनके दाम में कमी की है.
नई दरों में अंतर
लेबल का नाम |
2025-2026 की नई दर |
2024-2025 की पूर्व की दर |
इम्पीरियल ब्लू 180 एमएल |
200 |
220 |
रायल चैलेंज 180 एमएल |
200 |
260 |
रायल स्टैग 180 एमएल |
210 |
250 |
सिग्नेचर प्रीमियम 750 एमएल |
1200 |
1360 |
मैजिक मूवमेंट 180 एमएल |
220 |
230 |
ब्लैंडर्स प्राइड रिजर्व 750 एमएल |
1360 |
1480 |
एंटीक्विटी 750 एमएल |
1280 |
1440 |
स्मर्न आरेंज 750 एमएल |
1120 |
1320 |
वैट 69 750 एमएल |
1680 |
2000 |
रिम बीम 750 एमएल |
1900 |
2280 |
टीचर्स हाईलैंड स्कॉच 750 एमएल |
1880 |
2120 |
बैलेंटाइंस फाइनेस्ट 750 एमएल |
2200 |
2360 |
100 पाइपर्स 750 एमएल |
2000 |
2160 |
ब्लैक एंड व्हाइट 750 एमएल |
1920 |
2080 |
बाम्बे सफायह जिन 750 एमएल |
2450 |
2620 |
ग्रे गूज वोदका 750 एमएल |
3550 |
3810 |
पाॅल जान निर्वाना 750 एमएल |
2380 |
2750 |
अब्स्ल्यूट वोदका 750 एमएल |
2270 |
2430 |
देवार्स 12 ईयर 750 एमएल |
3530 |
3800 |
सुनोट्री टोकी व्हिस्की 750 एमएल |
4800 |
6230 |
चिवास रिगल 12 ईयर 750 एमएल |
3910 |
4200 |
चिवास रिगल 15 ईयर 750 एमएल |
7250 |
7830 |
जेमसन 750 एमएल |
2610 |
2800 |
इंद्रि सिंगल माल्ट 750 एमएल |
4240 |
5530 |
जाॅनी वाकर ब्लैक लेवल 750 एमएल |
4080 |
5530 |
जाॅनी वाकर ब्लू लेवल 750 एमएल |
21480 |
24550 |
जैसलमेर क्राफ्ट इंडियन 750 एमएल |
3200 |
4020 |
बियर की नई दरें
लेबल का नाम |
2025-2026 की नई दर |
2024-2025 की पूर्व की दर |
बडवाइजर मैग्नम 650 एमएल |
230 |
250 |
बडवाइजर प्रीमियम 650 एमएल |
220 |
250 |
कोरोना 330 एमएल |
170 |
200 |
बीरा बूम 650 एमएल |
200 |
220 |
केएफ अल्ट्रा मैक्स 650 एमएल |
210 |
240 |
हेनिकन 650 एमएल |
230 |
250 |
केएफ अल्ट्रा लार्जर 650 एमएल |
200 |
260 |
सिक्स फील्ड वीट बियर 330 एमएल |
160 |
– |
Hoegaarden Wit Beer 500 एमएल |
250 |
– |
सस्ते रेंज की शराब
लेबल का नाम |
2025-2026 की नई दर |
2024-2025 की पूर्व की दर |
गोवा स्पेशल 180 एमएल |
120 |
130 |
गोल्डन गोवा 180 एमएल |
120 |
130 |
जम्मू स्पेशल 180 एमएल |
120 |
130 |
शराब से कमाई का लक्ष्य
बीते साल राज्य सरकार ने शराब से होने वाली कमाई का लक्ष्य करीब 11 हजार करोड़ रुपए रखा था, लेकिन सरकार की कमाई करीब नौ हजार करोड़ रुपए हुई. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सरकार ने करीब 15000 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा है. शराब की दरों में कमी की वजह से सरकार को करीब एक हजार करोड़ रुपए का नुकसान संभावित हैं. सरकार 67 नई शराब दुकान खोल रही है. नई दुकान खुलने और शराब की दरों में होने वाली कमी से अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब की बिक्री में इजाफा होगा और सरकार कमाई के अपने लक्ष्य को पूरा कर लेगी.