छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के घर कार्रवाई, आक्रोशित समर्थकों ने ED की गाड़ी रोकी

रायपुर

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर ईडी की जांच जारी है। वहीं भूपेश बघेल के निवास के बाहर ईडी की कार्रवाई से आक्रोशित समर्थकों की नारेबाजी जारी है। समर्थकों ने अफसरों से झूमाझटकी करते हुए ईडी अफसर के वाहन पर तोड़फोड़ की कोशिश की है। इसे देखते हुए भूपेश बघेल के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, बघेल के निवास में बड़ी मात्रा में नगदी मिलने की सूचना पर ईडी और बैंक के अधिकारी नोट गिनने की मशीन लेकर बघेल के घर पहुंचे हैं।ED ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी जब्त किया है। भूपेश बघेल के घर से 6 मोबाइल फोन से ईडी के अधिकारी बातचीत की डिटेल खंगाल रहे। डिजिटल ट्रांजेक्शन के हिसाब निकाल रहे।

14 ठिकानों पर ईडी की टीम कर रही जांच

बता दें कि भूपेश बघेल के निवास पर ED तड़के सुबह से जांच कर रही। जानकारी के अनुसार, ED की टीम भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर दबिश दी है। ईडी की अलग-अलग टीमें रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की है, जहां महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री समेत बड़े नेताओं का जमावड़ा

ईडी की दबिश के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर के बाहर बड़ी संख्या में दिग्गज कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है. पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विधायक देवेंद्र यादव, अरुण वोरा, गिरीश देवांगन, विनोद वर्मा समेत बड़ी संख्या में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद हैं और ईडी की कार्रवाई को लेकर जमकर नारेबाजी कर रहे।

किन मामलों में हो रही जांच?

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों में की जा रही है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह छापेमारी किस विशेष मामले से जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम सामने आया था, जिसके बाद से ही वे ईडी के रडार पर थे।

भूपेश बघेल ने ईडी की कार्रवाई को बताया ‘षड्यंत्र’

ईडी की कार्रवाई को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है। अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button