Chattisgarh

धमतरी के विद्यार्थियों को मिलेगा “नालंदा परिसर” महापौर ने शहर के बीचो-बीच जगह का किया चयन

धमतरी शहर के विद्यार्थियों को जल्द ही नालंदा परिसर की सौगात मिलेगी।इसके लिए तैयारी शुरु हो गई है।

धमतरी : धमतरी शहर में कॉम्पटीशन एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों को बड़ी सौगात मिलने वाली है।धमतरी शहर के बीचो बीच खाली पड़ी सरकारी जगह में विद्यार्थियों के लिए नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा। इस जमीन पर फिलहाल अतिक्रमण है। जिसे हटाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। नालंदा परिसर एक अध्ययन केंद्र होगा।इसके अंदर परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को एक बड़ी लाइब्रेरी, विषयों की कोचिंग और गाइडेंस मिलेगा।ये सब कुछ पूरी तरह से निशुल्क रहेगा।

नालंदा परिसर के निर्माण से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में काफी मददगार साबित होगी।पिछले 20 साल से शहर का जो विकास रूका हुआ था वह शीघ्र ही पूरा होने लगेगा- 

             रामू रोहरा, महापौर धमतरी

कहां बनेगा नालंदा परिसर : आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के घोषित नालंदा परिसर के लिए अब काम में तेजी आई है।महापौर ने स्थल निरीक्षण कर सीमांकन की कार्यवाही को मूर्त रुप दिया। बताया गया कि नालंदा परिसर जो कि कचहरी चौक के पास स्थित खइया में बनने का प्रस्तावित हुआ है ।

किन बच्चों के लिए होगा मददगार :  नालंदा परिसर सबसे ज्यादा गरीब वर्ग के उन होनहार बच्चों के भविष्य बनाने के काम आएगा।जो पैसों के अभाव में अच्छी किताबें और कोचिंग नही ले सकते। धमतरी के विद्यार्थियों में इससे काफी खुशी है।

Back to top button