होलिका दहन की रात, भद्रा का साया, शुभ मुहूर्त में जलाएं होली,
![](https://now7news.com/wp-content/uploads/2024/03/holika-dahan-2024-03-17b9a333127e682761b9f4ad85d1a8e37409958836717331015-300x225.jpg)
(now7news) : 24 मार्च 2024, रविवार की रात होलिका दहन किया जाएगा। इसमें लोग गेंहू की बालें होलिका माई को अर्पित करते हुए अपनी मनोकामना पूरी करने की विनती करते हैं। ये रात पूजा-विधि के लिए बहुत महत्व रखती है।
होली का त्योहार रंगों और हर्षोल्लास का त्योहार है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। हिंदू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, होलिका दहन शुभ मुहूर्त में किया जाता है. होलिका दहन 24 मार्च को किया जाएगा। होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा को भद्रा रहित प्रदोष काल मुहूर्त में करने का विधान है, लेकिन जब भद्रा लगी होती है। तो होलिका दहन नहीं किया जाता है, इस साल होलिका दहन का सही समय क्या है?
24 मार्च रविवार को रात में 10:28 बजे भद्रा खत्म होगी, उसके बाद आप होलिका दहन कर सकते हैं। इस वर्ष 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। इसके लिए शुभ मुहूर्त देर रात 11:13 बजे से लेकर 12:27 मिनट तक रहेगा। ऐसे में होलिका दहन के लिए आपको कुल 1 घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा।
![](https://now7news.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-23-20-29-44-459-edit_com7716688931596250489-851x1024.jpg)
होलिका दहन का मंत्र
रविवार को जब आप होलिका दहन करें, तो उस समय ‘ॐ होलिकायै नमः’ मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।