Featuredछत्तीसगढ़

तस्करों ने वन कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा, दो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

 

दंतेवाड़ा। जिले में कीमती लकड़ियों की अवैध तस्करी करने वाले तस्करों को पकड़ने गए वन कर्मियों को तस्करों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दौड़ा-दौड़ाकर मारा। बताया जा रहा है कि 2 वन कर्मियों की जमकर पिटाई की गई है, जबकि 3 लोग जान बचाकर भाग निकले। घायलों को बचेली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली है। मामला जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग के कर्मचारियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दंतेवाड़ा जिले के टिकनपाल ग्राम पंचायत में कीमती लकड़ियों का अवैध कारोबार चल रहा है। इसी सूचना पर वन विभाग की टीम तस्करों को पकड़ने के लिए पहुंची थी। जब टीम गांव पहुंची तो तस्करों ने गांव वालों को इकट्ठा कर लिया और टीम पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि, दो से तीन वन कर्मी अपनी जान बचाकर भाग निकले। जबकि 2 कर्मियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। जिनकी लात घूंसों से मार-मार कर अधमरा कर दिया गया।

मामले की जानकारी मिलते ही किरंदुल पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद ही दोनों घायल वन कर्मी सिराज पटेल और उमेश नेगी को पुलिस ने सुरक्षित भीड़ से निकाला। दोनों को बचेली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button