अन्यखबरें

Motorola Razr 50 Ultra का लॉन्च डेट अनाउंसमेंट: जानें इस फ्लैगशिप फोन की खासियतें

Motorola के नया स्मार्टफोन Razr 50 और Razor 50 अल्ट्रा झलक मंगलवार को लैनोवो इवेंट में नजर आई थी। ये इवेंट चीन में हुई और पूरी दुनिया में इसकी चर्चा शुरू हो गई थी। ये इवेंट नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और यूके में भी ऑर्गेनाइज किया गया था। इसके बाद चीनी कंपनी ने Moto Razr 50 Ultra के लॉन्च की जानकारी दी है। साथ ही बताया कि ये कब मार्केट में आने वाला है।

फ्लिप स्टाइल फोल्डेबल फोन की सेल अमेज़न पर होगी। इसमें Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया जाएगा और ये फोन IPX8-रेटेड बिल्ड है। इस फोन की सीधी टक्कर Galaxy Z Flip 6 के साथ होने वाली है। Moto Razr 50 Ultra को भारत में 4 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। X हैंडल पर कंपनी की तरफ से इसका टीज़र भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि ये फोन मार्केट में धूम मचाने वाला है।

स्पेसिफिकेशन-

Moto Razr 50 Ultra को भारत में Midnight Blue, Spring Green और Peach Fuzz शेड्स में लॉन्च किया जाएगा। इसमें Moto AI और Google Gemini इंटीग्रेशन भी मिलने वाला है। अमेज़न की तरफ से फोन के कुछ फीचर्स को हाइलाइट किया गया है। इसमें 4 इंच pOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है और इसमें Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन दी गई है। Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 chipset की वजह से स्पीड भी अच्छी मिलने वाली है और इसमें 4,000 mAh की बैटरी दी गई है। 45W का चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button