अन्यखबरें

iOS 18 Beta 2 हुआ लॉन्च: Apple के नए फीचर्स और सुधार पर एक नज़र

Apple iOS 18 डेवलपर बीटा 2 सोमवार को रिलीज हो गया है। इससे कुछ समय पहले ही ऐपल ने साफ किया था कि इसके सभी फीचर्स यूरोपियन यूनियन (EU) में नहीं आएंगे। ऐपल की तरफ से सबसे पहले WWDC 2024 में इस ऑपरेटिंग सिस्टम को शोकेस किया गया था। 10 जून को हुए इस इवेंट में कई जरूरी जानकारी दी गई थी।

iOS 18 डेवलपर बीटा 2 के साथ पता चलता है कि iPhone मिररिंग आने वाली है। इस फीचर को WWDC 2024 के दौरान शोकेस किया गया था। इसके कीनोट में कुछ जरूरी जानकारी दी गई थी। इसकी मदद से आपको iPhone को Mac पर मिरर करने का फीचर दिया जाता है। उन्हें कॉल और नोटिफिकेशन मिलने वाले हैं। इसकी मदद से ऐप्स को कंट्रोल किया जा सकता है और फाइल्स को भी आसानी से दो डिवाइस के बीच ट्रांसफर करने में मदद मिलती है।

iPhone सेटिंग्स में RCS मैसेजिंग के लिए नया टोगल भी ऐड किया गया है। जबकि इस सिर्फ अमेरिका में आईफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को दिया जा रहा है। इसमें AT&T, T-Mobile और Verizon कैरियर्स को शामिल किया गया है। iOS 18 डेवलपर बीटा 1 में डार्क मोड को भी अलग से ऐड किया गया है जो iPhone की होम स्क्रीन आइकन पर भी अप्लाई होने वाला है। साथ ही ऐप स्टोर से भी डार्क थीम आइकन में बदलाव करने का ऑप्शन दिया जाएगा।

नए ऑप्शन के साथ यूजर्स वॉलपेपर को भी डार्क कर सकते हैं। ये भी काफी शानदार फीचर है। साथ ही EU के डिजिटल मार्केट एक्ट (DMA) में इसे ऐड किया गया है। इसकी मदद से अन्य ऐप्स को भी सपोर्ट मिलने वाली है। यानी आप इस अपडेट के बाद ऐप्स को सीधा वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे जो खुद काफी अलग फीचर साबित होने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button