शुक्र और शनि के मिलन से बना दुर्लभ दशांक योग, आज से अगले 48 घंटे इन 3 राशियों के लिए खुलेंगे बंद किस्मत के ताले

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को ऐश्वर्य, सुख-सुविधा और विलासिता का कारक माना जाता है, वहीं शनि देव कर्म, अनुशासन और न्याय के अधिपति हैं. जब इन दो महत्वपूर्ण ग्रहों के बीच विशेष दृष्टि संबंध बनता है, तो यह राजयोग के जैसा शक्तिशाली फल मिलने लगता है. ज्योतिष गणना के अनुसार, जब शुक्र और शनि एक-दूसरे से दशम भाव (10th House) में स्थित होते हैं या उनके बीच 36 डिग्री की विशेष दूरी होती है, तो इसे दशांक दृष्टि या दशांक योग कहा जाता है.
10 अप्रैल को बना महासंयोग: 48 घंटे रहेंगे बेहद खास
आज 10 अप्रैल 2026 को यह दुर्लभ दशांक योग सुबह ही बन चुका है. आज सुबह 04:39 बजे शुक्र और शनि एक-दूसरे से ठीक 36 डिग्री के विशेष कोण पर आए, जिससे इस शुभ योग की शुरुआत हुई. इस खगोलीय घटना का सबसे तीव्र और सीधा असर अगले 48 घंटों तक बना रहेगा. यह समय आर्थिक निवेश, नए व्यावसायिक समझौतों और करियर से जुड़े बड़े फैसले लेने के लिए बेहद शुभ है. विशेष रूप से तीन भाग्यशाली राशियों के लिए यह योग दरिद्रता दूर करने वाला और बंद किस्मत के ताले खोलने वाला साबित होगा.
इन 3 राशियों पर होगी धन की वर्षा
वृषभ राशि (Taurus): आपकी राशि के स्वामी शुक्र हैं. शनि आपके भाग्य भाव के स्वामी हैं. इस योग के कारण व्यापार में बड़ा मुनाफा होगा. अगर आप नया घर या गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय सबसे उत्तम है.
तुला राशि (Libra): आपके लिए यह योग करियर में बड़ी छलांग लगाने वाला साबित होगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है. आपकी लाइफस्टाइल में बड़ा सकारात्मक बदलाव आएगा.
कुंभ राशि (Aquarius): शनि आपकी ही राशि के स्वामी हैं. शुक्र की कृपा से आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है. जो जातक कला, मीडिया या फैशन जगत से जुड़े हैं, उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सकती है.
सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय
दशांक योग का पूर्ण लाभ लेने के लिए शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं. साथ ही, शनिवार को गरीबों को काले चने या वस्त्र दान करें. इससे शनि और शुक्र दोनों ग्रह मजबूत होंगे. जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.




