14 अप्रैल से शुरू होगा नया सौर वर्ष, सूर्य के उच्च होने से मेष और कुंभ समेत इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, सम्मान, आत्मविश्वास, नेतृत्व और पिता का कारक माना जाता है. जब सूर्य राशि बदलते हैं, तो इसका असर हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है. इस बार 14 अप्रैल 2026 सुबह 9:38 बजे सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 15 मई 2026 सुबह 6:28 बजे तक यहीं रहेंगे. मेष राशि में सूर्य उच्च के माने जाते हैं, इसलिए इस दौरान उनका प्रभाव ज्यादा मजबूत रहेगा. मेष राशि में सूर्य का प्रवेश नए सौर वर्ष की शुरुआत भी माना जाता है. इस गोचर से लोगों के आत्मविश्वास, फैसले लेने की क्षमता और करियर में बदलाव देखने को मिल सकता है.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय खास रहने वाला है. सूर्य का अपनी ही राशि में आना आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा. सरकारी या प्रशासन से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं.
सलाह: इस दौरान जल्दबाजी और गुस्से से बचना जरूरी है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय तरक्की लेकर आ सकता है. काम में सफलता मिलेगी और जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और मन में शांति का अनुभव होगा.
सलाह: छोटी-मोटी सेहत की दिक्कतों को नजरअंदाज न करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह गोचर राहत भरा साबित हो सकता है. लंबे समय से चल रही करियर की परेशानियां दूर होंगी. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है. आय के नए रास्ते बनेंगे और परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे.
सलाह: पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें और जोखिम से दूर रहें.
इन राशियों को रहना होगा सतर्क
सूर्य का यह गोचर तुला, मकर, धनु और मीन राशि वालों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. इस दौरान विवाद या बहस से बचना चाहिए. कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. साथ ही मौसम से जुड़ी बीमारियां और तनाव भी परेशान कर सकते हैं.
उपाय: रोज सुबह स्नान के बाद सूर्य को जल अर्पित करना लाभकारी रहेगा.




