Featuredछत्तीसगढ़

live :महिला समृद्धि सम्मेलन, जयंती स्टेडियम भिलाई नगर…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी कार्यक्रम स्थल पहुंचे.

 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी कार्यक्रम स्थल पहुंचे.
कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ संस्कृति परंपरा के अनुसार अतिथियों का स्वागत राउत नाचा लोक नृत्य के साथ किया गया.
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए गोधन न्याय योजना आरंभ की गई। इसके हितग्राहियों से  प्रियंका गांधी ने संवाद किया। 
उन्होंने महिलाओं द्वारा की जा रही आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने रीपा में चल रही गतिविधियों की भी जानकारी ली। 
उल्लेखनीय है कि रीपा के माध्यम से उद्यम के नये अवसरों को बढ़ावा मिला है और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी अधोसंरचना के साथ उद्योग की गतिविधियां बढ़ रही हैं।
महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने स्वागत भाषण में कहा कि दीदी मन के कार्यक्रम में सब्बो भैया मन के भी स्वागत हे।
हमारी सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का काम किया है, हमने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button