Uttar Pradesh

महाराष्ट्र: अहिल्यनगर में रामनवमी जुलूस पर पथराव, कई लोग घायल, 10-12 पर FIR दर्ज

 अहिल्यनगर

महाराष्ट्र के अहिल्यनगर जिले के श्रीरामपूर शहर में रामनवमी का जुलूस निकाला जा रहा था. गुरुवार शाम करीब चार बजे जब यह जुलूस सय्यद बाबा चौक पर मस्जिद के सामने से गुजरा, तभी अचानक पथराव शुरू हो गया. जुलूस में शामिल लोग नाच-गा रहे थे, तभी मस्जिद के पीछे से अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। 

इस पथराव में तीन लोग घायल हो गए. घायलों में से एक की हालत गंभीर थी, जिसे श्रीरामपूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पथराव होते ही जुलूस में अफरा-तफरी मच गई. भीड़ काफी आक्रोशित हो गई और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। 

पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और भीड़ को वहां से हटाया. लोगों को समझा-बुझाकर शांति बनाए रखने की अपील की गई. पुलिस ने मस्जिद के मौलाना सहित 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ श्रीरामपूर थाने में मामला दर्ज किया है. जांच जारी है. फिलहाल हालात शांतिपूर्ण हैं और शहर में पुलिस का भारी बंदोबस्त तैनात कर दिया गया है। 

बता दें कि श्रीरामपूर में रामनवमी का त्योहार हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन शहर में बड़ा मेला लगता है और भगवान श्रीराम का जुलूस निकाला जाता है, जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। 

किन-किन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया?
पुलिस ने इस मामले में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 190, भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 191(1), भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 191(2), भारतीय न्याय सहिता (बी एन एस), 2023 192, भारतीय न्याय सहिता (बी एन एस), 2023 110 और भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 118(1) के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button