Featuredछत्तीसगढ़

15 सालों में 15 हजार से अधिक किसानों की मौत का कलंक भाजपा के माथे पर :धनंजय सिंह ठाकुर

 

रायपुर /17 अक्टूबर 2023। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 सालों में 15 हजार से अधिक किसानों की मौत का कलंक भाजपा के माथे पर है, पूर्व रमन भाजपा शासन काल के किसान विरोधी नीतियां कमीशन खोरी भ्रष्टाचार और वादा खिलाफी के चलते हर साल 1 हजार से अधिक किसान आत्महत्या कर लेते थे। किसानों के परिवार दर दर ठोकर खाने मजबूर थे।पूर्व रमन सरकार ने वादानुसार किसानों को धान की कीमत 2100 रु प्रति क्विंटल 300 रु बोनस नही दिया था।मोदी सरकार ने भी किसानों को वादा अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य और 2022 तक किसानों की आमदनी बढ़ाने के वादे को पूरा नहीं किया है। पूर्व रमन सरकार किसानों को सिंचाई पम्प चलाने बिजली, समय पर खाद बीज नही दिया।रमन सरकार के दौरान नकली खाद बीज बेचने वालों का बोलबाला था। आज भी जिन राज्यो में भाजपा की सरकारें है वहां किसान हताश और परेशान है उनकी उपज की समर्थन मूल्य में भी नही मिल रहा है बल्कि 11 सौ 12 सौ में किसान धान बेचने मजबूर है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों के हित में जो योजनाएं बनाई काम किया वैसा काम करने का दम केंद्र की मोदी सरकार में नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों से किये हर वादे को पूरा किया है मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के 2 घंटे के भीतर प्रदेश के 20 लाख किसानों को कर्ज मुक्त किया, 350 करोड़ का सिंचाई कर माफ किया। किसानों को वादा अनुसार धान की कीमत 2500 रु क्विंटल दिया। सिंचाई के लिए स्थाई पंप कनेक्शन और 12000 करोड रुपए की बिजली निशुल्क दिया। प्रदेश के किसान देश में सबसे ज्यादा खुशहाल किसान है सबसे ज्यादा कीमत धान की प्राप्त कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार चालू खरीफ सीजन में 1 नवंबर से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी करने का निर्णय लिया है। इस वर्ष किसानों को धान की कीमत प्रति क्विंटल 2800 रुपए मिलेगा और आने वाले 5 साल में कांग्रेस की सरकार बनने पर लगभग 3600रु क्विंटल तक किसानो को धान की कीमत मिलेगी।भूपेश बघेल की सरकार ने अब तक किसानों के खाते में 175000 करोड रुपए डाले हैं। प्रदेश के किसानों के चेहरे में जो खुशियां दिख रही है वो भूपेश सरकार के किसान हितेषी योजनाओं का नतीजा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button