अन्यखबरें

PhonePe और Google Pay को ब्लॉक करने के स्टेप्स: आसान गाइड

भारत में डिजिटल पेमेंट के मामले में लगातार ग्रोथ दर्ज की जा रही रही है। यूपीआई पेमेंट के लिए फोन में बस एक ऐप डाउनलोड करना होता है। हालांकि अगर स्मार्टफोन खो जाएं, तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। भारत के दो सबसे ज्यादा पॉपुलर पेमेंट ऐप गूगल पे और फोनेपे है, जिन्हें सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आपका गूगल पे या फिर फोनपे वाला स्मार्टफोन चोरी हो जाएं, तो सबसे पहले उसे ब्लॉक करना होगा। लेकिन सवाल उठता है कि आखिर कैसे? तो आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से..

कैसे ब्लॉक करें PhonePe अकाउंट

Step 1: फोनपे अकाउंट को ब्लॉक करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले हेल्पलाइन नंबर 08068727374 पर क्लिक करना होगा।
Step 2: इसके बाद कस्टमर सपोर्ट एक्जीक्यूटिव को अकाउंट की डिटेल देनी होगी। इसके बाद आपका अकाउंट बंद हो जाएगा।
इसके लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
फोनपे के साथ लिंक रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी दर्ज करनी होगी।
इसके बाद लास्ट पेमेंट डिटेल जैसे टाइप, वैल्यू आदि दर्ज करना होगा।
इसके बाद बैंक अकाउंट से लिंक नाम दर्ज करना होगा।
अगर कोई अल्टरनेटवि मोबाइल नंबर हैं, तो उसे दर्ज करना होगा।
Step 3: इसके बाद आपके अकाउंट को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया जाएगा

कैसे गूगल पे अकाउंट को करें ब्लॉक

Step 1: सबसे पहले आपको गूगल पे या फिर GPay को टोलफ्री हेल्प लाइन नंबर 1800-419-0157 पर कॉल करना होगा।
Step 2: इसके बाद आपको स्पेसलिस्ट से बातचीत करने का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। फिर आपको गूगल पे अकाउंट की सारी डिटेल देनी होगी। इस तरह आपका गूगल पे अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button