खेल

फिट इंडिया _ नेपाल में आयोजित कार्यक्रम ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश…

भारत और नेपाल के बीच स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फिट इंडिया _ नेपाल के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दोनों देशों के खिलाड़ियों, युवाओं और फिटनेस प्रेमियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम,खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान योग, दौड़, शारीरिक फिटनेस गतिविधियां और खेल प्रदर्शन आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम फिट इंडिया अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जो समाज को बीमारियों से दूर रखकर एक मजबूत और सक्रिय राष्ट्र के निर्माण में सहायक है। नेपाल के प्रतिनिधियों ने भी भारत के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे दोनों देशों के बीच सहयोग और मैत्री का प्रतीक बताया।

नेपाल में आयोजित प्रथम इंटरनेशनल ओलम्पिक कॉम्पिटिशन में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि रहा।

इस प्रतियोगिता का आयोजन

वर्ल्ड बुडो कन्फेडरेशन,

इंटरनैशनल ओलम्पिक कमिटी,

Fair play Committee के संयुक्त तत्वाधान में किया गया, जो इसे एक वैश्विक स्तर की मान्यता प्रदान करता है।

प्रतिभागियों की उपलब्धियां देश का मान सम्मान को बढ़ाया।

इसी क्रम में ईशान तिवारी_10 से 15 आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में अभिषेक नायडू प्रथम स्थान एवं मेघा पटेल,हिना साहू और अंश पांडे द्वितीय स्थान हासिल किए। इंटरनेशनल जज की भूमिका में ज्योति कुंभारे ने निर्णायक मंडल का नेतृत्व किया ।एवं कोच की भूमिका भीष्म साहू ने भारतीय टीम को मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस सफलता में फिट इंडिया फाउन्डेशन के संस्थापक दीपक कटारिया सर का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से यह उपलब्धि सम्भव हो सकी।

आयोजन के अंत में प्रतिभागियों को फिट रहने की शपथ दिलाई गई और यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास संभव है। फिट इंडिया _ नेपाल का यह कार्यक्रम युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत बनकर सामने आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button