खेल

रायपुर के सत्येंद्र पटेल बने टाइटल बेल्ट चैंपियन, रायपुर जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

दंतेवाड़ा।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित स्टेट लेवल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप एवं प्रो फाइट प्रतियोगिता में रायपुर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ अपने नाम कीं। इस प्रतियोगिता में राजवीर एमएमए क्लब रायपुर के सत्येंद्र पटेल ने +70 किलोग्राम भार वर्ग में टाइटल बेल्ट जीतकर सर्वोच्च उपलब्धि हासिल की, जिससे पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है।
प्रतियोगिता में रायपुर जिले से कुल 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से
उर्जा मयूर भगत, नमन जैन, कपिल नारायण और अंश हरिनखेड़े ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता।
ओम शर्मा ने शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक (Silver Medal) प्राप्त किया।
यजत सोनी और नमन साहू ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) हासिल किया। इन सफलताओं के पीछे छत्तीसगढ़ थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक प्रसाद तथा महासचिव राजेश का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति:-
प्रतियोगिता को भव्य बनाने हेतु अनेक सम्मानित अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रमुख अतिथियों में शामिल रहे :—
कलेक्टर दंतेवाड़ा – कुणाल दुदावत, जिला CEO – जयंत नाहटा, IAS – गौरव राय, भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक (बस्तर) – किरणदेव सिंह जी, सांसद, बस्तर – महेश कश्यप, विधायक – चेतराम अट्टामी, श्रीमती ओजस्वी मंडावी – प्रदेश महिला आयोग सदस्य, अध्यक्ष, जिला पंचायत – पायल गुप्ता तथा अन्य सम्मानित अतिथि। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रायपुर जिले के खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ
रायपुर जिले के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए :—
रविंद्र साहू (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन),भूपेंद्र तिवारी (लीगल एडवाइजर), राहुल चौधरी, रमेश बरेठ, रवि सचदेव, मयूर भगत, तथा योगा एम्बेसडर टिकेश्वर पटेल ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई ।

Related Articles

Back to top button