देश

आइसक्रीम में निकली इंसान की अंगुली, दहशत में आई महिला; ऐक्शन में पुलिस

मुंबई

एक महिला ने आइसक्रीम ऑर्डर की थी, लेकिन जब उसे खोला तो उसमें इंसान की अंगुली मिली। यह देखकर महिला हैरान रह गई और इस मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है। अब तक खाने की चीजों में कीड़े-मकौड़े मिलने की खबरें आ जाती थीं, लेकिन इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। महिला ने Yummo Ice Creams से आइसक्रीम खरीदी थी। महिला की शिकायत पर अब मलाड पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। यही नहीं आइसक्रीम में मिली अंगुली को टेस्ट के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा जाएगा।

मुंबई के मलाड की ही रहने वाली महिला का कहना है कि उसने  Yummo Ice Creams में ऑनलाइन ऑर्डर दिया था। आइसक्रीम जब आई तो उसने खोला, जिसमें इंसान की अंगुली मिली। इस मामले में पुलिस ने आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मिलावट करने और इंसान के जीवन को खतरे में डालने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आइसक्रीम और उसमें मिली अंगुली को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। इस मामले में साजिश की आशंका भी है, जिसके चलते पुलिस सतर्क हो गई है।

आइसक्रीम ऑर्डर करने वाली महिला की पहचान ऑरलेम ब्रैंडन सेराओ के तौर पर हुई है। वह पेशे से डॉक्टर हैं और मलाड में ही रहती हैं। उन्होंने कोन आइसक्रीम ऑर्डर की थी। महिला डॉक्टर ने कहा कि मैंने जब आइसक्रीम से कवर हटाया तो एक बार यह भी लगा कि शायद नट्स हैं। लेकिन गौर से देखने पर लगा कि यह इंसान की अंगुली का एक हिस्सा है। इसके बाद मैं शिकायत की और अब मामला पुलिस के पास है। आइसक्रीम में अंगुली वाला फोटो भी उन्होंने ऑनलाइन शेयर किया, जो वायरल हो रहा है।

बहन ने किया था ऑर्डर

पुलिस ने इस मामले में बताया कि जिस व्यक्ति को आइसक्रीम के अंदर से कटी हुई उंगली मिली वह व्यक्ति पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर है। सेराओ की बहन जब घर के लिए किराने का सामान ऑर्डर कर रही थी तो इसी दौरान उन्होंने अपनी बहन से एक आइसक्रीम भी ऑर्डर करने के लिए कहा था। फिलहाल मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन में मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस करेगी जांच

पुलिस ने आगे कहा कि यह आइसक्रीम जहां मैन्युफैक्चर की गई उन स्थानों की भी पुलिस जांच करेगी ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि वह उंगली किसकी थी। साथ ही पुलिस ने इस मामले में एफआईआर राजिस्टर करते हुऐ उंगली को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button