विदेश

घटती जन्म दर से परेशान जापान का फैसला, आबादी बढ़ाने शुरू करेगा डेटिंग ऐप

टोक्यो

 कहते हैं जोड़िया आसमान से बन कर आती हैं। शादी करना दो लोगों की जिंदगी से अकेलेपन को भी दूर कर सकता है। शादी दो लोगों के बीच एक सही समय पर होती है और यह दो परिवारों के बीच का एक व्यक्तिगत मामला होता है।

हालांकि, एक देश ऐसा भी है जहां की सरकार अपने देश के नागरिकों की शादी करवाने के लिए खुद दिलचस्पी दिखा रही है। दो लोगों को मिलवाने के लिए डेटिंग ऐप्स भी मददगार साबित हो सकते हैं। इसी कड़ी में जापान अपने नागरिकों के लिए कुछ ऐसी ही सुविधा पेश करने जा रहा है।

इस देश में सरकार लॉन्च कर रही डेटिंग ऐप

जापान की सरकारी बॉडी टोक्यो सिटी हॉल "Tokyo Futari Story" नाम से इस तरह का प्लेटफॉर्म लॉन्च कर रही है। "Tokyo Futari Story" यानी दो लोगों की कहानी।

जापान में घटते मैरिज रेट को देखते हुए इस कदम को उठाया जा रहा है। इतना ही नहीं, जापान में बर्थ रेट में तेजी से गिरावट आ रही है। जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा (Japanese Prime Minister Fumio Kishida) ने देश में इस स्थिति को गंभीर माना है।
जापान में घटती जन्म दर है बड़ा मुद्दा
द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल, जापान में नए शिशुओं की तुलना में दोगुनी से अधिक मौतें दर्ज की गईं. सरकारी आंकड़ें बताते हैं कि लगातार आठवें वर्ष जन्म दर 5.1% की गिरावट के साथ 758,631 पर आ गई जबकि मौतों की संख्या 1,590,503 थी.

राष्ट्र बढ़ती लेबर शोरटेज का सामना कर रहा है. प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने परिवारों के लिए वित्तीय सहायता, आसान बाल देखभाल पहुंच और अधिक माता-पिता की छुट्टी सहित नीतियों का वादा किया है.

यूजर्स को पूरी करनी होंगी ये शर्तें
जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स को यह साबित करने के लिए डॉक्यूमेंट सबमिट करने होंगे कि वे कानूनी रूप से सिंगल हैं. उन्हें एक लेटर पर साइन करना होगा जिसमें यह बताया जाएगा कि वे शादी करने के लिए तैयार हैं.

जापानी डेटिंग ऐप्स पर अपनी इनकम बताना आम बात है, लेकिन टोक्यो एप में एनुअल इनकम को साबित करने के लिए टैक्स सर्टिफिकेट की जरुरत होगी.

नए ऐप के प्रभारी टोक्यो सरकार के एक अधिकारी ने कहा, 'हमें पता चला है कि शादी करने के इच्छुक 70% लोग सक्रिय रूप से किसी इवेंट या एप से जुड़कर पार्टनर की तलाश नहीं कर रहे हैं. हम उन्हें पार्टनर खोजने के लिए धीरे-धीरे आगे बढ़ाना चाहते हैं.'

यूजर का होगा इंटरव्यू
टोक्यो ऐप के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के भाग के रूप में यूजर की पहचान की पुष्टि करने के लिए एक इंटरव्यू की जरुरत होगी. यह एप पिछले साल के अंत से फ्री में टायल पर चल रहा है.

एलन मस्क को पंसद आया आइडिया
एक्स के मालिक और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने भी जापान के इस कदम की प्रशंसा की. इस बारे में एक ट्वीट का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें ‘खुशी’ है कि जापान ने इस मामले के महत्व को पहचाना है. यदि कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो जापान (और कई अन्य देश) गायब हो जाएंगे!

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मस्क ने पहले भी कह चके हैं हमें एक समाज के रूप में बढ़ती उम्र की आबादी को देखते हुए अपनी जन्म दर बढ़ानी चाहिए.

इस साल के अंत तक लॉन्च हो जाएगा ऐप

बता दें, जापान में प्यार को लेकर सलाह और जनरल जानकारियों को लेकर पहले से ही एक वेबसाइट काम कर रही है। वहीं जापान सरकार का नया प्रोजेक्ट अभी डेवलपिंग स्टेज पर है।

इस प्लेटफॉर्म को नागिरकों के लिए इस साल के अंत तक रिलीज किया जा सकता है। इस डेटिंग ऐप का इस्तेमाल जापान के नागरिक स्मार्टफोन और वेब के जरिए कर सकेंगे।

लोगों की घट रही शादी में दिलचस्पी

जापान में मौजूदा समय में मैरिज रेट अब तक का सबसे लो रेट है। स्वास्थ्य मंत्रालय का डेटा बताता है कि 2022 में 504,930 शादियां हुई थीं। वहीं 2023 में शादियों की यह संख्या 474,717 हो गई।

इसी तरह बर्थ रेट भी इसी समय में 770,759 से घट कर 727,277 पर आ गया। जापान में इस ट्रेंड को लेकर कई फैक्टर जैसे काम के अधिक घंटे और लोगों का पारंपरिक शादियों में कम दिलचस्पी होना जिम्मेदार पाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button