health

गैस की समस्या के लिए घरेलू आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी पाउडर: बनाने की विधि

गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी पेट की कई समस्याएं अक्सर परेशान कर देते हैं। पाचन संबंधी ये सभी एक आम समस्या हैं, जो कई लोगों को परेशान करती है। इसका कारण आमतौर पर पाचन तंत्र में गड़बड़ी और गलत खानपान होता है।

गैस की समस्या परेशान बहुत करती है और कई बार रातों का चैन से सोने भी नहीं देती है। गैस की समस्या में घरेलू उपचार भी बहुत काम आते हैं, जिसमें से एक हींग, अजवाइन और काला नमक का चूर्ण भी है।

यह एक प्रभावी और प्राकृतिक इलाज हो सकता है। यह नुस्खा पाचन को सुधारने और गैस से राहत दिलाने में मदद करता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

हींग, अजवाइन और काला नमक का चूर्ण बनाने का तरीका

गैस के लिए इस प्रभावशाली चूर्ण को बनाने के लिए 1 चुटकी हींग, 1 बड़ा चम्मच अजवाइन और 1 बड़ा चम्मच काला नमक लें। इसे बनाने के लिए पहले अजवाइन को धीमी आंच पर हल्का सा भून लें। अब अजवाइन को पीसकर पाउडर बना लें। फिर इसमें हींग और काला नमक मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आप ज्यादा बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं।

उपयोग करने की विधि

इस चूर्ण को सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ लें।यदि आपको गैस की समस्या अधिक हो रही है, तो भोजन के बाद एक चुटकी चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ लें।

इस चूर्ण के फायदे

अजवाइन और हींग के सेवन से पेट की कई समस्याओं में आराम मिलता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या भी दूर होती है। यह गैस और एसिडिटी की समस्या को भी कम करता है।

पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा है

हींग, अजवाइन और काला नमक गैस के लिए एक आसानी और प्रभावी घरेलू उपाय हो सकता है। नियमित सेवन से पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखा जा सकता है और गैस की समस्या से राहत पाई जा सकती है।

कुछ सावधानियां भी जरूरी है

अधिक मात्रा में सेवन न करें, क्योंकि अत्यधिक सेवन से पेट में जलन या एसिडिटी बढ़ सकती है। गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चे इसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। ब्लड प्रेशर के मरीज तेज काला नमक लेने से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button