देश

अरुणाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा 46 सीटों के साथ एकतरफा जीत की ओर, NPP को छह सीटें

पासीघाट.

अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। अरुणाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीटों के लिए मतगणना 4 जून को ही होगी। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 सीटें हैं, जिनमें से 50 सीटों पर मतदान हुआ और 10 सीटों पर निर्विरोध ही भाजपा उम्मीदवार जीत चुके हैं।

पासीघाट पश्चिम सीट से भाजपा के निनोंग एरिंग करीब दो हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। एनसीपी के तापयाम पाडा दूसरे स्थान पर हैं। वहीं पासीघाट पूर्व एनपीपी के तापी दारांग आगे चल रहे हैं। भाजपा के कलिंग मायोंग यहां दूसरे स्थान पर हैं।

भाजपा एकतरफा जीत की ओर
अभी तक के रुझानों में भाजपा 46 सीटों पर आगे है। एनपीपी छह सीटों पर, एनसीपी तीन सीटों पर और पीपीए दो सीटों पर आगे चल रही है।

अरुणाचल प्रदेश में खांडू सरकार को बहुमत
सुबह 10 बजे तक के रुझानों में भाजपा 43 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एनपीपी ने छह सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। अन्य नौ सीटों पर आगे हैं। कांग्रेस अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई है।

तवांग सीट पर एनपीपी आगे
अरुणाचल प्रदेश की तवांग सीट से नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) के नामगे शेरिंग आगे चल रहे हैं, वहीं भाजपा के शेरिंग दोर्जे एक हजार के करीब वोटों से पिछड़ रहे हैं।

अरुणाचल के रुझानों में भाजपा प्रचंड बहुमत के करीब
अभी तक के रुझानों में भाजपा 40 सीटों पर आगे चल रही है। 30 सीटों पर भाजपा आगे है और 10 सीटों को निर्विरोध जीत चुकी है। वहीं एनपीपी 8 सीटों पर, एनसीपी 3, पीपीए 2 सीटों पर आगे है।

अरुणाचल में कांग्रेस का भी खाता खुला
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। ताजा रुझानों के अनुसार, भाजपा 36 सीटों पर आगे है। एनपीपी पांच सीटों पर आगे है। कांग्रेस का भी खाता खुल गया है।

अलोंग पूर्व और पश्चिम सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे
अरुणाचल प्रदेश की अलोंग पूर्व सीट से भाजपा के केंटो जीनी आगे चल रहे हैं। वहीं अलोंग पश्चिम सीट से भाजपा के तोपिन एटे आगे चल रहे हैं।

अरुणाचल प्रदेश के रुझानों में भाजपा को बहुमत
अरुणाचल प्रदेश के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल गया है। भगवा पार्टी 31 सीटों पर आगे है। एनपीपी तीन, पीपीए दो सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी का भी खाता खुल गया है।

अरुणाचल के रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब
अरुणाचल में भाजपा ने 20 सीटों पर बढ़त बना ली है। एनपीपी दो सीटों पर, पीपीए एक सीट पर आगे चल रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button