देश

दोपहर एक बजे तक 57 लोकसभा सीटों पर 40.09 फीसदी वोटिंग

 नईदिल्ली
लोकसभा चुनाव के सातवें यानी आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वोटिंग होगी। इस चरण के मतदान के साथ ही 19 अप्रैल से शुरू हुए चुनाव के सभी चरणों का मतदान संपन्न हो जाएगा।

सातवें चरण में दोपहर एक तक 40.09 फीसदी वोटिंग हो गई है। सातवें चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। इस दौरान कई दिग्गज राजनेताओं और अभिनेताओं ने मतदान किया। आज ही वाराणसी सीट पर भी वोटिंग हो रही है, जहां से पीएम नरेन्द्र मोदी उम्मीदवार हैं।

सुबह एक बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान % 1 बजे तक मतदान %
बिहार 10.58 24.25 35.65
चडीगढ़ 11.64 25.03 40.14
हिमाचल 14.38 31.92 48.63
झारखंड 12.15 29.55 46.80
ओडिशा 7.69 22.46 37.64
पंजाब 9.64 23.91 37.80
उत्तर प्रदेश 12.94 28.02 39.31
पश्चिम बंगाल 12.63 28.10 45.07

 

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, "INDIA अघाडी की बैठक आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुलाई है। कल मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनना चाहिए। ये कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भावना है, इसके साथ साथ देश के सामान्य लोगों की भावना भी यही है…चुनाव आयोग ने जो गलतियां की उसके बारे में INDIA अघाडी के नेता राष्ट्रपति से मिले थे, इस बारे में बैठक में चर्चा होगी।"
 

तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता नुसरत जहां ने मतदान किया। 

 
मतदान करने के बाद भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, "मत का प्रयोग बहुत महत्वपूर्ण है। देश में अगले 5 साल एक मजबूत सरकार बने…हर नागरिक को वोट करना चाहिए…."
 
पाटलिपुत्र सीट पर भी वोटिंग जारी है। तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव ने एक साथ मतदान किया है। कमर दर्द के चलते तेजस्वी व्हीलचेयर पर वोट करने पहुंचे। पटना के वेटरनरी कॉलेज स्थित बूथ पर दोनों ने वोट डाला और फिर अंगुली पर लगा स्याही का निशान भी दिखाया। आपको बता दें बीते कई दिनों से तेजस्वी कमर दर्द से पीड़ित हैं।
 

सुबह 11 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान %
बिहार 10.58 24.25
चडीगढ़ 11.64 25.03
हिमाचल 14.38 31.92
झारखंड 12.15 29.55
ओडिशा 7.69 22.46
पंजाब 9.64 23.91
उत्तर प्रदेश 12.94 28.02
पश्चिम बंगाल 12.63 28.10

 

मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने अपनी मां और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ वोट डालने से पहले शनि मंदिर में पूजा-अर्चना की।
 
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मोदी जी के नेतृत्व में ही हम पूरे देश में जीत रहे हैं। काशी के परिणाम विजय के नए रिकॉर्ड बनाएंगे। भाजपा इस बार विजय के नए रिकॉर्ड स्थापित करेगी। म.प्र. में भी हम सभी 29 सीटें बड़े अंतर से जीतने वाले हैं।" इंडी गठबंधन द्वारा एग्जिट पोल का बहिष्कार करने पर उन्होंने कहा, "उनको पहले से ही आभास हो गया कि हमारे पक्ष में कुछ आना नहीं है। कौन मीडिया के सवालों का सामना करे इसलिए बचना ज्यादा ठीक है।"
 

कई जगहों में ईवीएम में आई खराबी

केंद्रपाड़ा जिले के नगर निकाय संख्या 196 और बेलपाल के बूथ संख्या 106, गरदपुर प्रखंड के बसंतपुर में बूथ संख्या 254, नियाली में मतदान केंद्र संख्या 238, महाकालपड़ा के बूथ संख्या 178, 189, 190, 191 और 193 पर ईवीएम खराब पाई गईं। इस वजह से मतदान में देरी हो रही है।

यहां भी मतदान में हुई देरी

इसी तरह केंद्रपड़ा जिले के पाटकुरा में बूथ नंबर 286, डेराबिश में बूथ नंबर 14 और 1, बालीपडा में बूथ नंबर 121, 122, केंद्रपड़ा में बूथ नंबर 134 और बेलपाल में बूथ नंबर 106 पर ईवीएम में खराबी का पता चला।

इसके अलावा भद्रक जिले के भंडारीपोखरी के बूथ नंबर 142, भद्रक बलभद्र यूपी स्कूल के बूथ नंबर 213, भद्रक के बूथ नंबर 213 और बासुदेवपुर के बूथ नंबर 57 पर ईवीएम में खराबी का पता चला।

इसी तरह बालेश्वर सदर में बूथ नंबर 153, बस्तर में बूथ नंबर 26, बालेश्वर में बूथ नंबर 136, 169 और 111 पर ईवीएम खराब पाया गया है। जलेश्वर में बूथ 25 और 98 पर ईवीएम खराब हो गईं। इस वजह से मतदान में देरी हुई है। इसी बीच, ओडिशा में सुबह 9 बजे तक 7.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। जगतसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र में 8.54 प्रतिशत, केंद्रपाड़ा में 7.27, भद्रक में 7.79 प्रतिशत, बालेश्वर में 7.46 प्रतिशत, जाजपुर में 7.74 प्रतिशत, मयूरभंज में 7.33 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button