Uncategorized

हरित परिषद की राष्ट्रीय बैठक संपन्न “एक पेड़ मां के नाम” अभियान पर 22 राज्यों ने की चर्चा..

रायपुर (छत्तीसगढ़ )

वन एवं पर्यावरण जलवायु परिवर्तन सवंर्धन परिषद इकाई (भारत) की राष्ट्रीय बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम ” मंथन 2025″ की बैठक हरियाणा टूरिज्म के फरीदा‌बाद सूरजकुंड में सम्पन्न हुई। इस बैठक में 22 राज्यों के चेयरमेन और वाइस चेयरमैन लोगों ने भाग लिया , पर्यावरण संरक्षण, वन विस्तार और जलवायु परिवर्तन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ से चेयरमैन पुनीत कुमार व वाईस चेयरमैन  नीलेश श्रीवास्तव ने  राष्ट्रीय बैठक में भाग लिया। कोर पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों पर चर्चा भी की।उक्त बैठक में परिषद के केन्द्रीय बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के साथ-साथ केंद्रीय एडमिनिस्ट्रेटिव टीम भी उपस्थित रही। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता राहुल द्विवेदी जी ने की इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विक्रम शर्मा सेन्ट्रल डायरेक्टर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग बोर्ड द्वारा प्रशिक्षण व मार्ग दर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण में परिषद की कार्यप्रणाली, राज्य स्तर पर संचालन की रणनीति एवं संगठनात्मक दक्षता पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।परिषद के सभी सदस्यों को पी.आर शर्मा सेन्ट्रल सलाहकार ने भी मार्गदर्शन दिया। छत्तीसगढ़ चेयरमैन पुनित कुमार ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिसमें उपस्थित लोगों ने काफी सराहा पुनीत कुमार ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश पूरी तरह से वन्य आधारित है ऐसे में खासकर उन क्षेत्रों में जहां पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता नहीं है, उन्हें जागरूक किया जाना चाहिए, जिसके लिए हम सब अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर जनता की भी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
राहुल द्विवेदी राष्ट्रीय चेयरमेन ने सभी राज्यों से आये प्रतिनिधियों का स्वागत किया
तदोपरांत कहा कि पर्यावरण के श्रेत्र में सभी बेहतर कार्य कर रहे हैं। आपसी तालमेल में इसे और बेहतर बनाकर पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन के श्रेत्र में काम करना है। इस बैठक में हरितसैनिक अभिमान, ग्राम वन योजना, वृक्षमित्र योजना, आदि विषय पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया।परिषद भारत सरकार की सभी योजनाओं को
अपनी प्रमुख परियोजनाओं के रूप में शामिल करते हुऐ।

“एक पेड़ माँ के नाम”

के विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं पर साथ साथ काम कर रही है।।जिसकी परिकल्पना हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी। “त्रिवेणी पौधारोपण” की इस अभियान में एक महत्व पूर्ण योजना सावित हो रही है।

Related Articles

Back to top button