विदेश

भूस्खलन के कारण 2,000 लोग जिंदा दफन हुए: पापुआ न्यू गिनी सरकार

भूस्खलन के कारण 2,000 लोग जिंदा दफन हुए: पापुआ न्यू गिनी सरकार

अमेरिका के मेक्सिको सिटी में पानी के लिए हाहाकार

अर्जेंटीना में इस साल पांच महीनों में डेंगू के 488,000 मामले

मेलबर्न
पापुआ न्यू गिनी सरकार ने कहा है कि  हुए भूस्खलन के कारण ‘‘2,000 से अधिक लोग जिंदा दफन’’ हो गए है। सरकार ने बताया कि उसने राहत कार्यों के लिए औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी है।

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने पापुआ न्यू गिनी में बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन से 670 लोगों की मौत होने की आशंका जताई थी। सरकार का आंकड़ा संयुक्त राष्ट्र की इस एजेंसी के आंकड़ों से करीब तिगुना है।

संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय समन्वयक को  लिखे गए एक पत्र में दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र के राष्ट्रीय आपदा केंद्र के कार्यवाहक निदेशक ने कहा कि भूस्खलन में ‘‘2000 से अधिक लोग जिंदा दफन हो गए’’ और ‘‘बड़ा विनाश’’ हुआ।

भूस्खलन के बाद से हताहत हुए लोगों की संख्या का अनुमान व्यापक रूप से अलग-अलग है और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अधिकारियों ने पीड़ितों की संख्या कैसे गिनी।

ऑस्ट्रेलिया ने पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन स्थल पर मदद के लिए विमान और अन्य उपकरण भेजने की सोमवार को तैयारी की। पापुआ न्यू गिनी के पहाड़ी इलाकों में रात भर हुई बारिश के बाद यह आशंका पैदा हो गई है कि जिस कई टन मलबे में सैकड़ों ग्रामीण दबे हैं, वह खतरनाक रूप से अस्थिर हो सकता है।

ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने कहा कि उनके अधिकारी शुक्रवार से पापुआ न्यू गिनी के अपने समकक्षों के साथ बात कर रहे हैं।

देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत में शुक्रवार को भूस्खलन हुआ था। इस भूस्खलन में मारे गए छह लोगों के शव बरामद हुए हैं।

 

अमेरिका के मेक्सिको सिटी में पानी के लिए हाहाकार

मेक्सिको सिटी
 अमेरिका के मेक्सिको सिटी के कई इलाके इस समय पानी के गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। मेक्सिको सिटी में पानी की कमी लंबे समय से प्रमुख मुद्दा रहा है। इसका खामियाजा शहर के केंद्र के बाहरी इलाके में रहने वाले कम आय के अधिकतर लोगों का भुगतना पड़ रहा है।

हाल यह है कि शहर के कुछ आभिजत्य इलाकों में भी जल संकट पैदा हो गया है। गर्म तापमान, कम वर्षा और खराब बुनियादी ढांचे ने विशाल महानगर में जल संकट पैदा कर दिया है। मेक्सिको सिटी के सेंटर फॉर इकोनॉमिक रिसर्च एंड टीचिंग की अंतरराष्ट्रीय प्रोफेसर क्रिस्टीना बोयस का कहना है कि बरसात से संकट को कम करने में जरूर मदद करेगी, लेकिन यह उस शहर में सुरक्षा की झूठी भावना पैदा कर सकती है, जिसे कम पानी का उपयोग करने और बारिश का उपयोग करने के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे का निर्माण करने की आवश्यकता है।

मेक्सिको सिटी को लगभग एक चौथाई पानी की आपूर्ति जलाशयों, जल उपचार संयंत्रों और लंबी नहरों की बड़ी शृंखला से होती है। यह शृंखला सूख रही है। कुछ लोगों का कहना है कि यह शृंखला 26 जून तक पानी उपलब्ध कराने में असमर्थ हो सकती है। मेक्सिको की बेसिन एजेंसी के अनुसार 21 मई को इस जल शृंखला की क्षमता 28 प्रतिशत रही। यह सबसे निचला स्तर रहा। रकेल कैंपोस इलाका तो जनवरी से इस समस्या से दोचार हो रहा है।

 

अर्जेंटीना में इस साल पांच महीनों में डेंगू के 488,000 मामले

ब्यूनस आयर्स
 अर्जेंटीना में 2024 के पहले पांच महीनों के दौरान डेंगू के 488,000 से अधिक मामले सामने आए हैं, जो पिछले साल की तुलना में 3.35 गुना अधिक है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय महामारी विज्ञान बुलेटिन के अनुसार इस वर्ष के पहले 20 हफ्तों में डेंगू के 488,035 मामले दर्ज किए गए हैं। सबसे अधिक मामले मध्य क्षेत्र में दर्ज किए गए, उसके बाद उत्तर-पश्चिमी और उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में इसके मामले दर्ज किये गये हैं। अर्जेंटीना के 24 में से 19 जिलों में डेंगू पाया गया है और इस सीजन में इससे कुल 343 मौतें हुई हैं।
उल्लेखनीय है कि डेंगू लक्षण बुखार, सिरदर्द, मतली और उल्टी, दस्त और पेट दर्द है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button