health

उच्च रक्तचाप के लिए सबसे खराब खाद्य पदार्थ: किन चीजों से बचें

हाई BP, या हाइपरटेंशन एक गंभीर समस्या है। इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। आजकल युवाओं के बीच में भी यह तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन, खराब जीवनशैली और अस्वस्थ खानपान इसकी मुख्य वजह हैं।

भारत में लगभग 20 करोड़ वयस्क इस समस्या से पीड़ित हैं। हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने के लिए दवाइयों के साथ-साथ खानपान का ध्यान भी रखना आवश्यक है। ऐसे में जानना जरूरी है कि हाई BP के मरीजों को किन चीजों से परहेज करना चाहिए।
 
चिप्स और पॉपकॉर्न

चिप्स, और पॉपकॉर्न जैसे पैकेज्ड फूड में उच्च मात्रा में नमक पाया जाता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसके सेवन से बचने की कोशिश करनी चाहिए। डॉक्टर भी हाइपरटेंशन के मरीजों को नमक या सोडियम से दूर रहने की सलाह देते हैं।

अत्यधिक शराब

अत्यधिक शराब का सेवन ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। अगर आप ब्लड प्रेशर की दवाइयां ले रहे हैं तो शराब उसके प्रभाव को कम कर सकती है। अच्छा होगा आप शराब से दूरी बना लें।

कैफीन का सेव

कॉफी, चाय और एनर्जी ड्रिंक्स में शुगर और कैफीन की मात्रा कुछ लोगों में ब्लड प्रेशर को अस्थायी रूप से बढ़ा सकती है। इसलिए इसके सेवन से बचें। इसकी जगह आप हर्बल टी पिएं।

सैचुरेटेड फैटी फूड

फैटी फूड्स जैसे कि फ्रेंच फ्राइज, बर्गर, फ्राइड चिकन आदि में सैचुरेटेड फैट की उच्च मात्रा होती है, जो हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती है।

नमक वाला अचार

अगर आप अचार खाते हैं तो बंद कर दें। अचार में नमक उसे खराब होने से बचाए रखने के लिए अधिक मात्रा में डाला जाता है, जो कि हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button